{"_id":"69bcd649cce3157f7b05be88","slug":"agra-municipal-corporation-house-meeting-rescheduled-to-23-march-to-clear-pending-development-proposals-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra Nagar Nigam: नगर निगम सदन की बैठक अब 23 को होगी, इन मुद्दों पर होगी चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra Nagar Nigam: नगर निगम सदन की बैठक अब 23 को होगी, इन मुद्दों पर होगी चर्चा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Fri, 20 Mar 2026 10:38 AM IST
विज्ञापन
सार
आगरा की मेयर हेमलता दिवाकर कुशवाह ने नगर निगम सदन की अगली बैठक 23 मार्च को निर्धारित की है, जिसमें रुके हुए विकास कार्यों और पार्षदों के प्रस्तावों पर चर्चा होगी। बैठक पहले 7 मार्च को प्रस्तावित थी, लेकिन सीएम योगी के आगरा दौरे के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था।
मेयर हेमलता दिवाकर कुशवाह।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
आगरा में विकास कार्यों को रफ्तार देने के लिए महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाहा ने नगर निगम अधिवेशन की बैठक के लिए 23 मार्च निर्धारित की है। पूर्व में टली इस बैठक में पार्षदों के प्रस्तावों और शहर की बुनियादी सुविधाओं पर चर्चा होगी।
महापौर हेमलता के अनुसार, यह बैठक नगर निगम सदन कक्ष में सुबह 11 बजे से शुरू होगी। इस संबंध में नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल को आधिकारिक पत्र भेजकर सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। नगर निगम का यह अधिवेशन पहले 7 मार्च को प्रस्तावित था। लेकिन, उसी दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगरा दौरे और प्रशासनिक व्यस्तताओं के चलते इस बैठक को स्थगित करना पड़ा था।
इन मुद्दों पर होगी चर्चा
- वार्डों में रुके हुए विकास कार्य और नई सड़कों के प्रस्ताव।
- जलभराव और सफाई व्यवस्था को लेकर पार्षदों की नाराजगी।
- शहर के सौंदर्यीकरण से जुड़ी नई योजनाओं की स्वीकृति।
Trending Videos