सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Mystery Death: Trader Dies After Drinking Juice Family Accuses Female Friend of Murder

21 वर्षीय ट्रेडिंग कारोबारी की मौत: दोस्तों संग पार्टी, जूस पीते ही छूटने लगा पसीना; अस्पताल में तोड़ दिया दम

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sat, 28 Mar 2026 08:58 AM IST
विज्ञापन
सार

आगरा में 21 वर्षीय ट्रेडिंग कारोबारी अंशुमान शर्मा की जूस पीने के बाद हालत बिगड़ने से मौत हो गई, परिजनों ने महिला मित्र और दोस्तों पर जहर देकर हत्या का आरोप लगाया है। पोस्टमार्टम में कारण स्पष्ट न होने पर बिसरा जांच के लिए भेजा गया है, जबकि पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है।

 

Agra Mystery Death: Trader Dies After Drinking Juice Family Accuses Female Friend of Murder
युवक सांकेतिक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

आगरा के कमलानगर निवासी 21 वर्षीय ट्रेडिंग कारोबारी अंशुमान शर्मा को बृहस्पतिवार दोपहर उसके साथी गंभीर अवस्था में एसएन मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। परिजन ने महिला मित्र और एक अन्य दोस्त पर जहर देकर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। सूचना पर थाना जगदीशपुरा पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाया है।
Trending Videos


 

जगदीशपुरा थाना प्रभारी ने बताया कि अंशुमान को अवधपुरी निवासी युवती और दो अन्य युवक सीने में दर्द व शरीर से पसीना निकलने की शिकायत पर क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में लेकर गए थे। साथियों ने बताया कि सभी ने साथ में जूस पिया था। उसी के बाद हालत बिगड़ने पर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल ने हालत गंभीर देख एसएन मेडिकल रेफर कर दिया। सभी उसे एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी ले गए जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौत होने पर अंशुमान का शव छोड़ युवती व युवक भाग निकले। मेडिकल कॉलेज से जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार पूछताछ में पता चला है कि तबीयत खराब हाेने पर महिला मित्र ने ही अंशुमान के फोन से दोस्तों को कॉल कर सूचना दी थी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। बिसरा को जांच के लिए सुरक्षित कर विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। मां आरती का कहना है कि दवा की ओवरडोज का बहाना बनाकर हत्या को दूसरा रूप देने का प्रयास किया जा रहा है।

 

दोस्तों से कार खरीदने पर हुआ था विवाद
परिजन ने बताया कि अंशुमान बृहस्पतिवार को सुबह 11 बजे किसी के फोन कॉल पर घर से निकला था। उसने शास्त्रीपुरम क्षेत्र में एक अस्पताल के पास किसी से मिलने जाने की बात कही थी। दोपहर तीन बजे कॉल पर बात हुई तो बेटे ने आधे घंटे में आने की बात कही थी। पिता अनुराग ने बताया कि बेटे की अवधपुरी निवासी युवती से दोस्ती थी। युवती कई बार उनके घर आ चुकी थी और सबको जानती थी। वह दो साल से हरिद्वार में रह रहे थे। दो माह पूर्व ही लौटे हैं।

 

युवती के पिता ने लगाया था ब्लैकमेल का आरोप
अंशुमान के परिजन ने बताया कि छह माह पूर्व महिला मित्र के पिता ने अंशुमान को बेटी के साथ पुलिस से पकड़वाया था। बेटे पर अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया था। वीडियो नह मिलने और युवती के बयान न देने पर पुलिस ने छोड़ दिया था। बेटे के साथ युवती सुबह से थी। अस्पताल लाने से बेटे की मौत तक वह उसके साथ रही।

 

सेकेंड हैंड कार के लेनदेन का भी विवाद
पुलिस को जांच में पता चला है कि अंशुमान ने कुछ समय पहले सेकेंड हैंड कार खरीदी थी। आधी रकम का भुगतान करने के बाद शेष रुपया देना था। दोस्त अब कार बेचने से मुकर कर 4500 रुपये महीने पर किराए पर देने की बोलकर बकाया मांग रहा था। साथ ही कार लौटाने का दबाव बना रहा था। परिजन सवाल कर रहे हैं कि विवाद के बाद भी युवती ने बेटे के मोबाइल से केवल प्रज्जवल और कुलदीप को कॉल किया। परिवार को जानकारी नहीं दी। आरोप लगाया कि उसने अपने परिजन और दोस्त के साथ मिलकर बेटे की हत्या की साजिश रची है।

 

परिवार संभाल रहे थे अंशुमन
पोस्टमार्टम गृह पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि अंशुमन के पिता अनुराग शर्मा कई वर्षों से बीमार वर्तमान में घर पर रहते हैं। उनका कारोबार कुछ समय पूर्व बंद हो गया था। इकलौता बेटा अंशुमान ही परिवार की जिम्मेदारी उठा रहा था। वह ट्रेडिंग का कारोबार कर रहा था। उसकी मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed