{"_id":"60f8c8c6fff3ce7d3a7dc03d","slug":"agra-news-one-lakh-rewarded-criminal-badan-singh-involved-in-kidnapping-and-demanding-ransom-killed-in-encounter","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हनीट्रैप, अपहरण और एनकाउंटर: बीहड़ में पुलिस ने ढेर किए दो बदमाश, डॉक्टर से मांगी थी 5 करोड़ की फिरौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हनीट्रैप, अपहरण और एनकाउंटर: बीहड़ में पुलिस ने ढेर किए दो बदमाश, डॉक्टर से मांगी थी 5 करोड़ की फिरौती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 22 Jul 2021 09:25 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
मुठभेड़ में मारे बदमाश गए बदन सिंह का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आगरा के डॉक्टर उमाकांत गुप्ता का पांच करोड़ की फिरौती के लिए अपहरण करने वाला एक लाख रुपये का इनामी बदमाश बदन सिंह और उसका साथी अक्षय उर्फ चंकी पांडेय पुलिस मुठभेड़ में मारे गए। बुधवार रात को थाना जगनेर के गांव कछपुरा में पुलिस के घेरने पर दोनों ने पुलिस पर फायरिंग की थी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों घायल हो गए थे। उनकी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। बदन सिंह बीहड़ में बैठकर अपहरण कराता था।
ट्रांस यमुना कॉलोनी निवासी डॉ. उमाकांत गुप्ता का 13 जुलाई को बदमाशों ने अपहरण किया गया था। भगवान टाकीज से अंजलि उर्फ संध्या उन्हें कार में अपने साथियों की मदद से अगवा कर ले गई थी। 14 जुलाई की रात को पुलिस ने बीहड़ से डॉ. उमाकांत गुप्ता को मुक्त करा लिया था।
2 of 6
आरोपी संध्या उर्फ अंजलि
- फोटो : अमर उजाला
डॉक्टर उमाकांत गुप्ता के अपहरण में दस्यु केशव गुर्जर के गुर्गे बदन सिंह का नाम आया था। हनी ट्रैप में फंसाकर बदन सिंह ने अपहरण कराया था। पुलिस ने संध्या और पवन को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। बदन सिंह पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
3 of 6
मुठभेड़ के दौरान आगरा पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
एसएसपी मुनिराज जी ने बताया कि जगनेर के कछपुरा क्षेत्र में बदन सिंह और उसके साथी अक्षय राठौर को पुलिस ने बुधवार रात को घेर लिया था। दोनों को रोकने का प्रयास किया। वह भागने लगे। पुलिस पर फायरिंग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
11
- फोटो : अमर उजाला
एसएसपी के साथ ही एसपी ग्रामीण सत्यजीत गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घेराबंदी की। पुलिस ने जवाब में गोलियां चलाईं। बदन सिंह और अक्षय को घायल हालत में एसएन मेडिकल कालेज इमरजेंसी पर भर्ती कराया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
5 of 6
बदन सिंह तोमर
- फोटो : अमर उजाला
बदन सिंह पर आठ, अक्षय पर 17 मुकदमे
बदन सिंह धौलपुर के थाना कंचनपुर के गांव अब्दुलपुर का रहने वाला है। वर्ष 2017 में सदर क्षेत्र से डाक्टर निखिल बंसल का अपहरण करके फिरौती वसूल की थी। बदन सिंह पर आठ मुकदमे दर्ज हैं। इनमें एत्माद्दौला का एक, मुरैना के दो, सिकंदरा के दो, सदर का एक और जगनेर के दो मुकदमे शामिल हैं। इनमें अपहरण, आर्म्स एक्ट, जानलेवा हमले के शामिल हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।