{"_id":"60f7203fb1d2310f1428171e","slug":"weather-change-after-heavy-rain-in-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रोशनी और बादलों की बरात: ताजनगरी पर छाईं काली घटाएं, जमकर बरसे बदरा, मौसम हुआ खुशनुमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोशनी और बादलों की बरात: ताजनगरी पर छाईं काली घटाएं, जमकर बरसे बदरा, मौसम हुआ खुशनुमा
आगरा में देवशयनी एकादशी की शाम जमीन और आसमान पर दुर्लभ संयोग से खूबसूरत तस्वीर बनी। इसने मानवीय और प्रकृति के रिश्ते को नए तरह से परिभाषित किया। जमीन पर शाम के धुंधलके में जहां सड़क वाहनों की रोशनी से चमक रही थी, उसी वक्त आसमान पर काले बादलों की मोटी परत बिछी हुई थी। और इसे खाली आसमान की एक रेखा विभाजित कर रही थी...मानो बारिश की अगवानी के लिए आसमान और जमीन पर बादलों और रोशनी की बरात सज रही हो।
काली घटाओं से पूरी ताजनगरी घिर गई। मंगलवार शाम को बदरा जमकर बरसे। रात में रुक-रुककर बारिश होती रही। बारिश होने से जहां गर्मी और उमस से लोगों को राहत मिली, वहीं सड़कों पर हुए जलजमाव से परेशानियों का सामना करना पड़ा।
2 of 5
आसमान में छाए काले बादल
- फोटो : मनीष शर्मा
मंगलवार को सुबह से ही बादलों की लुकाछिपी हुई और शाम को बादल मेहरबान होकर बरसे। रात तक गरज चमक के साथ बारिश होती रही। इस दौरान 38 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चली, जिससे तापमान में गिरावट आई।
3 of 5
आगरा में जमकर हुई बारिश
- फोटो : अमर उजाला
8 मिमी बारिश रात 12 बजे तक रिकॉर्ड की जा सकी। इससे पहले दिन में अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले दो दिनों में बादल छाए रह सकते हैं। बारिश के आसार बने रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
एमजी मार्ग पर जलभराव
- फोटो : अमर उजाला
नालियां, नाले चोक होने से सड़कों, बाजारों, हाईवे पर दो दिन पहले हुए जलभराव से निजात भी नहीं मिली थी कि मंगलवार शाम को बारिश के बाद समस्या और बढ़ गई। ग्वालियर हाईवे पर सेवला से रोहता के बीच दो किमी लंबे हाइवे के एक ओर पानी भरा रहा, जबकि दिल्ली हाईवे पर कामायनी हॉस्पिटल के आगे, सब्जी मंडी के पास पुल से पहले और सिकंदरा स्मारक के पास मोड़ पर पानी जमा होने से वाहन सवारों को परेशानी हुई।
विज्ञापन
5 of 5
बारिश के बाद सड़क पर जलभराव
- फोटो : अमर उजाला
मंगलवार शाम की बारिश के बाद नाले चोक होने के कारण सेंट जोंस चौराहे से लोहामंडी किदवई पार्क पुल के बीच, आवास विकास कॉलोनी, कैलाशपुरी रोड, भावना होटल मोड़ पर पानी भर गया। नाला काजीपाड़ा के चोक होने के कारण काजीपाड़ा की गलियों में पानी भर गया, जिससे रात भर लोग पानी निकालने की मशक्कत करते रहे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।