सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   RLD Leader Refuses Turban Takes Vow Until Party Forms Government in UP

UP: रालोद नेता ने ठुकराई पगड़ी, बोले- जब तक यूपी में नहीं बनेगा RLD का मुख्यमंत्री, तब तक नहीं पहनूंगा सम्मान

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: आगरा ब्यूरो Updated Mon, 18 May 2026 08:24 AM IST
विज्ञापन
सार

राष्ट्रीय लोकदल की मंथन सभा में पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अनुपम मिश्रा ने पगड़ी पहनने से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि जब तक उत्तर प्रदेश में आरएलडी का मुख्यमंत्री नहीं बनेगा, तब तक वह पगड़ी धारण नहीं करेंगे।

RLD Leader Refuses Turban Takes Vow Until Party Forms Government in UP
जगनेर में लोकदल ने मंथन सभा की आयोजित - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

आगरा के जगनेर में राष्ट्रीय लोकदल की ओर से रविवार को कस्बे की ग्वाल बाबा वाटिका में मंथन सभा का आयोजन किया गया। सभा में बताैर मुख्य अतिथि पहुंचे पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अनुपम मिश्रा ने स्वागत के दाैरान पगड़ी पहनने से इंकार कर दिया। इसके पीछे की वजह बताते हुए कहा कि उन्होंने संकल्प लिया है कि जब तक उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय लोकदल का मुख्यमंत्री नहीं बन जाता, तब तक वह पगड़ी नहीं पहनेंगे।

सभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सचिव अनुपम मिश्रा ने कहा बाबा ग्वाल की नगरी की जनता बेहद जागरूक है और जानती है कि उसका जनप्रतिनिधि कैसा होना चाहिए। पिछली बार राष्ट्रीय लोकदल को आपका प्यार और समर्थन नहीं मिल सका था, लेकिन इस बार हमें पूरी उम्मीद है कि क्षेत्र की जनता हमें वही पुराना स्नेह देगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि और जिलाध्यक्ष पं. गोविंद शर्मा ने कहा मौजूदा सरकार किसानों और आम जनता की सरकार है। इस दौरान रमेश चंद्र प्रधान तातपुर, ग्याप्रसाद प्रघान शिगरावली, मनोज प्रधान कासिमपुर, मनोज, दिनेश चंद्र शर्मा, जगदीश चंद्र मुखिया, केशव प्रधान, छत्रपाल, ओमप्रकाश, संतोष, शिवराम शर्मा, दिनेश उपाध्याय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed