सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Prostitution Racket Exposed: Hotel Lease Linked Accused Ajay Singh Arrested in Case

UP: किराए का होटल और देह व्यापार का घिनौना खेल, घंटे के हिसाब से दिया जाता था कमरा; संचालक गिरफ्तार

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 22 May 2026 11:28 AM IST
विज्ञापन
सार

आगरा में देह व्यापार रैकेट की जांच में सामने आया कि आरोपी अजय सिंह के नाम पर होटल का किरायानामा था और वह कमीशन लेता था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर मामले में आगे की जांच तेज कर दी है।

Agra Prostitution Racket Exposed: Hotel Lease Linked Accused Ajay Singh Arrested in Case
देह व्यापार सांकेतिक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

आगरा के थाना एकता पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार के मामले में छह महीने से भागे हुए होटल संचालक अजय सिंह को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया। वह किराए पर होटल चलाता था। इसकी आड़ में देह व्यापार करा रहा था। पूर्व में उसके साथी होटल के कर्मचारी और महिला को पकड़ कर एक किशोरी और एक युवती को मुक्त कराया गया था।


दिसंबर 2025 में प्रयागराज के एनजीओ फ्रीडम फर्म ने धांधुपुरा स्थित द ताज पेइंग गेस्ट हाउस में देह व्यापार की सूचना दी थी। रेकी के बाद दो सिपाहियों को ग्राहक बनाकर भेजा गया था। तीन हजार रुपये लेकर महिला ने एक नाबालिग और युवती को दिखाया था। नोट पहले ही चिह्नित कर लिए थे। एसीपी सैंया सुकन्या शर्मा के नेतृत्व में पुलिस ने छापा मारा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

काउंटर पर गेस्ट हाउस संचालक अनिल कुमार मिला था।

एक युवती और किशोरी को मुक्त कराया गया था। गेस्ट हाउस संचालक और रैकेट चला रही संचालिका को गिरफ्तार किया था। मौके से आपत्तिजनक सामान मिले थे। मामले की विवेचना एसीपी सदर रामप्रवेश गुप्ता कर रहे थे। एसीपी ने बताया कि आरोपी अनिल ने 30 हजार रुपये माह पर छह कमरों का गेस्ट हाउस किराए पर लिया था। प्रेमी जोड़ों को बिना आईडी के घंटों के हिसाब से कमरे देता था।
विज्ञापन
Trending Videos


रैकेट संचालिका से उसका पहले से परिचय था। महिला गरीब और बेरोजगार लड़कियों को रुपयों का लालच देकर देह व्यापार के लिए तैयार करती थी। गेस्टहाउस में 16 वर्षीय किशोरी और एक युवती मिली थीं। पुलिस की पूछताछ में एक अन्य आरोपी महुआ खेड़ा, एकता निवासी अजय सिंह का नाम सामने आया था। पुलिस ने उसे बुधवार रात को गिरफ्तार किया। पूछताछ में पता चला कि उसके नाम पर किरायानामा बना था। वह होटल में नहीं आता था। मगर उसे देह व्यापार की जानकारी थी। वह अपना कमीशन भी लेता था। इस पर उसके खिलाफ कार्रवाई की गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed