{"_id":"6a7bff351bdfacbafd058bff","slug":"agra-s-new-civil-terminal-70-percent-complete-set-for-handover-by-november-30-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: नया सिविल टर्मिनल 70% तैयार, 30 नवंबर तक होगा हैंडओवर; खेरिया मोड़ से बनेगी मॉडल रोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: नया सिविल टर्मिनल 70% तैयार, 30 नवंबर तक होगा हैंडओवर; खेरिया मोड़ से बनेगी मॉडल रोड
Wed, 12 Aug 2026 10:35 AM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Wed, 12 Aug 2026 10:35 AM IST
सार
आगरा के नए सिविल टर्मिनल का 70 प्रतिशत निर्माण पूरा हो चुका है और शेष काम 30 नवंबर 2026 तक पूरा कर हैंडओवर करने का लक्ष्य रखा गया है। खेरिया मोड़ से टर्मिनल तक मॉडल रोड और फोरलेन सड़क बनेगी, जबकि टर्मिनल में मल्टीलेवल पार्किंग, एयरोब्रिज, ई-चेक-इन और डिजि यात्रा जैसी आधुनिक सुविधाएं होंगी।
विज्ञापन
आगरा एयरपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ताजनगरी को जल्द ही नए सिविल एयरपोर्ट की सौगात मिलने जा रही है। इसका 70 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। बाकी 30 फीसदी कार्य 30 नवंबर 2026 तक पूरा कर प्रोजेक्ट हैंडओवर कर दिया जाएगा। मंगलवार को जिलाधिकारी मनीष बंसल ने निर्माणाधीन सिविल टर्मिनल के संबंध में संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक की और निर्माण कार्य तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए।
बैठक में प्रोजेक्ट प्रभारी ने बताया कि नए टर्मिनल में विश्वस्तरीय सुविधाएं होंगी। इसमें 400 वाहनों की मल्टीलेवल और 200 कारों की सर्फेस पार्किंग, 19 चेक-इन व 12 ई-चेक-इन काउंटर, 3 फुल बॉडी स्कैनर, 3 एयरोब्रिज, 33 ईवी चार्जिंग स्टेशन, 22 डिजि यात्रा डिवाइस और 500 किलोवॉट का सोलर प्लांट प्रस्तावित है। साथ ही एयरक्राफ्ट में सीधे प्रवेश के लिए बोर्डिंग सुविधा भी मिलेगी।
मॉडल रोड और ड्रेनेज संग बनेगा फोर लेन
यात्रियों की सुविधा के लिए एडीए की ओर से खेरिया मोड़ से टर्मिनल तक की सड़क को मॉडल रोड के रूप में विकसित किया जाएगा, जिसका फोर लेन चौड़ीकरण पीडब्ल्यूडी करेगा। डीएम ने जलभराव से बचने के लिए एयरपोर्ट और आबादी क्षेत्र के कैचमेंट को ध्यान में रखते हुए नाला निर्माण की कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
ग्रामीणों के रास्ते में देरी पर जवाब तलब
टर्मिनल की बाउंड्री के सहारे धनौली व अन्य गांवों के लिए बन रहे 2.2 किमी संपर्क मार्ग में देरी पर डीएम ने पीडब्ल्यूडी से जवाब तलब किया। अधिकारियों ने बारिश का हवाला दिया, जिस पर डीएम ने जल्द गिट्टी डालकर रास्ता चालू (मोटरेबल) कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा वन विभाग को टर्मिनल परिसर के 6 पेड़ों को जल्द हटाने को कहा गया है। बैठक में एडीएम (वित्त व राजस्व) संदीप वर्मा, एएआई, पीडब्ल्यूडी और एडीए के अधिकारी मौजूद रहे।