सब्सक्राइब करें

आगरा सचिन हत्याकांड: चीन से लौटा था आरोपी कारोबारी सुमित, महंगी गाड़ियों का है शौकीन

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 29 Jun 2021 08:09 AM IST
विज्ञापन
agra sachin murder case: accused businessman sumit had returned from China
सचिन हत्याकांड: आरोपी हर्ष चौहान और सुमित असवानी - फोटो : अमर उजाला

आगरा में शीतगृह मालिक सुरेश चौहान के बेटे सचिन चौहान के अपहरण और हत्या करने के आरोपी हर्ष चौहान और सुमित असवानी काफी अच्छे दोस्त हैं। सुमित ने पूछताछ में पुलिस को जो बताया, उसे सुनकर हर कोई सन्न रह गया। सचिन पर सुमित के 40 लाख रुपये निकल रहे थे। वह बार-बार तगादा कर रहा था। बाद में लौटाने से मना करने पर सुमित और हर्ष ने हत्या की साजिश रची।



एसटीएफ के निरीक्षक हुकुम सिंह ने बताया कि तुलसी विहार निवासी सुमित असवानी दस साल से चीन में कपड़ों के आयात और निर्यात का व्यापार कर रहा था। उसके दो बेटे हैं। परिवार भी वहीं रहता था। उसने यूएसए में भी व्यापार की शुरूआत कर दी थी। मगर, दिसंबर 2019 में चीन में कोरोना संक्रमण बढ़ गया। इस पर वह वापस भारत आ गया। उसने दयालबाग के सौ फुटा मार्ग पर सीबीजेड नाम से स्नूकर और स्पोर्ट्स क्लब खोला। सुमित महंगी गाड़ी में चलता था। रोजाना दोस्तों के साथी पार्टी भी करता था। 

Trending Videos
agra sachin murder case: accused businessman sumit had returned from China
सचिन चौहान का फाइल फोटो, आरोपी सुमित असवानी - फोटो : फेसबुक/अमर उजाला

पुलिस के मुताबिक, उसके क्लब में हर्ष और सचिन का भी आना-जाना था। इस दौरान सुमित की दोनों से दोस्ती हो गई। हर्ष और सचिन एक साथ ही व्यापार करते थे। ठेकेदारी भी करते थे। इससे सुमित सचिन को पैसा देने लगा। हर्ष भी उसकी गवाही देता था। उस पर 40 लाख रुपये हो गए। आरोपी सुमित ने पुलिस को बताया कि सचिन से वह रकम वापस मांग रहा था। मगर, हर बार वो टालमटोल कर देता। मगर, उसके खर्चों में कोई कमी नहीं आ रही थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
agra sachin murder case: accused businessman sumit had returned from China
मृतक सचिन चौहान का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

सचिन ने रुपये देने से मना कर दिया। इस पर सुमित ने हर्ष से कहा। उस पर रुपये वापस दिलाने का दबाव बनाया। हर्ष ने कई बार कहा, लेकिन उसने रकम वापस नहीं की। यह बात हर्ष को भी बुरी लग रही थी। इस पर सुमित असवानी ने हर्ष से बात की। उससे सचिन का अगवा करने की योजना बनाई। कहा कि दो करोड़ की फिरौती मांगेंगे। एक करोड़ खुद रखेगा, एक करोड़ उसे दे देगा। उसे बहाने से बुलाएंगे। सचिन जाल में फंस जाएगा। 

agra sachin murder case: accused businessman sumit had returned from China
सचिन हत्याकांड: आरोपी मनोज बंसल, सुमित असवानी - फोटो : अमर उजाला

डर के कारण नहीं मांगी फिरौती की रकम
आरोपी मनोज बंसल को आरोपियों ने सचिन का मोबाइल लेकर बस में बैठा दिया था। वह कानपुर तक गया। रास्ते में सचिन के मोबाइल पर मां के फोन आ रहे थे। उसने फोन नहीं उठाया। दोस्तों ने उससे कहा था कि दो करोड़ की फिरौती मांग लेना। मगर, मनोज ने डर के कारण रकम नहीं मांगी। सचिन के मोबाइल को कानपुर में इसलिए फेंका था कि पुलिस सचिन की तलाश करे तो समझे कि उसे अपहरणकर्ता कानपुर की तरफ से ले गए हैं। वह पुलिस को भ्रमित करना चाहते थे। 

विज्ञापन
agra sachin murder case: accused businessman sumit had returned from China
आगरा: सचिन हत्याकांड के आरोपी - फोटो : अमर उजाला
बीबीए कर रहा है हर्ष
मृतक सचिन के पिता सुरेश चौहान के साझीदार लेखराज सिंह का बेटा हर्ष चौहान बीबीए की पढ़ाई कर रहा था। इसके साथ ही व्यापार भी संभालता था। सचिन के अपहरण के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। वह पुलिस के आने पर सचिन के बारे में सवाल जवाब करता था। एसटीएफ को भी सचिन के जाने वाले स्थान के बारे में बताया करता था। इसके बाद हत्यारोपियों को भी पुलिस की पल-पल की जानकारी देता था। पहले पुलिस को शक नहीं था। बाद में उसकी गतिविधि से शक हो गया। उस पर नजर रखना शुरू कर दिया। इसमें वह शक के घेरे में आ गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed