{"_id":"61c422c950d63c399c0856c1","slug":"agra-shoes-to-be-seen-on-the-feet-of-actors-of-film-83","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिल्म 83: रणवीर सिंह की फिल्म में 'खिलाड़ियों' के पैरों में दिखेंगे आगरा के जूते, यहां के डिजाइनर ने किए तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिल्म 83: रणवीर सिंह की फिल्म में 'खिलाड़ियों' के पैरों में दिखेंगे आगरा के जूते, यहां के डिजाइनर ने किए तैयार
Thu, 23 Dec 2021 12:48 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 23 Dec 2021 12:48 PM IST
सार
फिल्म 83 में खिलाड़ियों के किरदार निभाने वाले अभिनेताओं के पैरों में आगरा के जूते नजर आएंगे। ये जूते ताजनगरी के डिजाइनर ने डिजाइन किए हैं।
विज्ञापन
देवकीनंदन सोन द्वारा डिजाइन किए गए जूते
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सन 1983 में भारतीय क्रिकेट टीम के वर्ल्ड कप जीतने पर बनी फिल्म 83 में आगरा के जूतों का जलवा नजर आएगा। फिल्म 83 के प्रोमो में खिलाड़ियों के जो जूते नजर आ रहे हैं, वह आगरा के शू डिजाइनर देवकी नंदन सोन ने डिजाइन किए हैं और आगरा में ही उनका उत्पादन हुआ। फिल्म के निर्देशक कबीर खान ने आगरा से 275 जोड़ी जूते बनवाए थे। फिल्म में भी भारतीय और वेस्टइंडीज क्रिकेट खिलाड़ियों के किरदारों के लिए देवकी नंदन सोन के डिजाइन किए जूते ही नजर आएंगे।
विज्ञापन
बुधवार को ताजमहल के पास होटल में वार्ता में देवकी नंदन सोन ने बताया कि पूर्व कप्तान कपिल देव ने 1983 वर्ल्ड कप में पहने जूते दिखाकर कहा था कि ऐसे जूते ही फिल्म में दिखाएं जाएं। निर्देशक कबीर खान ने कोलकाता, चेन्नई, दिल्ली आदि शहरों में ऐसे जूते तलाशे पर नहीं मिले। इस पर निर्देशक कबीर खान ने आगरा के देवकी नंदन सोन से संपर्क किया और उनसे जूते डिजाइन करवाए। कबीर खान 25 साल पहले उनके जीवन पर डाक्यूमेंटरी का निर्माण कर चुके थे।
विज्ञापन
फिल्म के लिए इन जूतों को उनके बेटे कबीर नंदन के निर्देशन में जयप्रकाश, लक्ष्मीनारायन, पंचम सिंह, अंसार, छोटू, एजाज, बबलू, निरंजन सिंह ने तैयार किया। सोन इससे पहले सुनील गावस्कर के लिए भी सनी ब्रांड के जूते तैयार कर चुके हैं। अजय देवगन की निर्माणाधीन फिल्म मैदान के लिए भी उनकी कंपनी ने जूते सप्लाई किए हैं। देवकी नंदन सोन शू डिजाइनिंग के लिए प्राइड आफ सीएफटीआई, मास्टर क्राफ्टसमैन से सम्मानित हो चुके हैं।
विज्ञापन