फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra to Celebrate Independence Day with Mass National Anthem Events Across Major Locations

मां तुझे प्रणाम: 15 अगस्त को पांच चौराहों पर गूंजेगा राष्ट्रगान, आगरा में ऐसे मनाया जाएगा आजादी का जश्न

Wed, 12 Aug 2026 10:33 AM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Wed, 12 Aug 2026 10:33 AM IST
सार

स्वतंत्रता दिवस पर अमर उजाला और जीजी स्कूल ऑफ नर्सिंग एवं पैरामेडिकल के संयुक्त अभियान ‘मां तुझे प्रणाम’ के तहत आगरा के प्रमुख चौराहों पर सामूहिक राष्ट्रगान और तिरंगा फहराया जाएगा। 13 अगस्त को वीरांगनाओं का सम्मान और 14 अगस्त को तिरंगा वाहन रैली होगी, जिसमें शहरवासी देशभक्ति और एकता का संदेश देंगे।

विज्ञापन
Agra to Celebrate Independence Day with Mass National Anthem Events Across Major Locations
मां तुझे प्रणाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

 स्वतंत्रता दिवस पर अमर उजाला व जीजी स्कूल ऑफ नर्सिंग और पैरामेडिकल के संयुक्त तत्वावधान में मां तुझे प्रणाम के तहत शहर में देशभक्ति का अनूठा नजारा देखने को मिलेगा। 15 अगस्त को शहर के प्रमुख स्थानों पर सामूहिक राष्ट्रगान के जरिये देशभक्ति का संदेश दिया जाएगा। अभियान में शहर के विभिन्न सामाजिक संगठनों और जागरूक नागरिकों की भागीदारी रहेगी।
विज्ञापन


आगरा विकास मंच और रामलाल वृद्धाश्रम के सहयोग से सिकंदरा तिराहा पर तिरंगा फहराकर राष्ट्रगान किया जाएगा। मुन्नी देवी शिवहरे ट्रस्ट के सहयोग से धाकरान चौराहे पर, जागरूक नागरिक सद्भाव समिति के सहयोग से कोठी मीना बाजार चौराहा व आगरा विकास मंच के साथ सेंट जोंस चौराहा, संजय प्लेस तिराहे पर राष्ट्रगान होगा। इसके अलावा आगरा विकास मंच की ओर से कोठी मीना बाजार स्थित पक्षीघर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।
विज्ञापन


वीरांगनाओं का होगा सम्मान
अभियान के तहत 13 अगस्त को दोपहर 12 बजे से खंदारी स्थित आरबीएस सभागार में वीरांगना सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें शहीदों के परिजन व वीर नारियों को सम्मानित किया जाएगा। वहीं, स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले 14 अगस्त को सुबह 7:30 बजे से वाहन रैली निकाली जाएगी। रैली एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम से शुरू होकर कॉसमॉस मॉल पर समाप्त होगी। रैली में शहरवासी तिरंगे के साथ शामिल होकर राष्ट्रप्रेम और एकता का संदेश देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed