सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   All schools will have to implement NCERT books

UP: सभी स्कूलों में NCERT किताबें अनिवार्य, संयुक्त शिक्षा निदेशक ने दिए निर्देश; रेट लिस्ट भी की गई जारी

संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 03 Apr 2026 12:14 PM IST
विज्ञापन
सार

NCERT की किताबें अब सभी स्कूलों में अनिवार्य कर दी गई हैं और निरीक्षण के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। छात्रों की सुविधा के लिए 4 अप्रैल को शाहगंज स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में किताबों का विक्रय शिविर भी लगाया जाएगा।
 

All schools will have to implement NCERT books
संयुक्त शिक्षा निदेशक डाॅ. मुकेश अग्रवाल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

विद्यालयों में एनसीईआरटी की पुस्तकों को अनिवार्य रूप से लागू कराने के लिए विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। सभी विद्यालयों में यह चलेंगी। दो चरणों में अलग अलग टीमें विद्यालयों का निरीक्षण भी करेंगीं। एनसीईआरटी की किताबें नहीं मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos


छात्रों और अभिभावकों की सुविधा के लिए 4 अप्रैल को राजकीय इंटर काॅलेज, शाहगंज में सुबह 8 बजे से 4 बजे तक विक्रय शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यहां 6 से 12 तक की किताबें उपलब्ध रहेंगी। संयुक्त शिक्षा निदेशक डाॅ. मुकेश अग्रवाल ने बताया कि तीन प्रकाशकों को किताबों के प्रकाशन के लिए अधिकृत किया गया है। पुस्तकें बाजार में एक माह से उपलब्ध हैं। सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को इनकी उपलब्धता सुनिश्चित कराने और इन्हीं से पढ़ाई कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव ने 1 से 10 अप्रैल और 1 से 15 जुलाई तक अभियान चलाकर निरीक्षण कराने के निर्देश दिए हैं। विक्रय शिविर की व्यवस्था के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक-द्वितीय, प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज, शाहगंज को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।


इन मूल्यों पर उपलब्ध होंगी किताबें
पायनियर प्रिंटर्स ने कक्षा 9 की 12 विषयों और कक्षा 12 की 31 विषयों की किताबें प्रकाशित की हैं। कक्षा 9 की पुस्तकों में अंग्रेजी टेक्स्टबुक 28 रुपये, अंग्रेजी सप्लीमेंट्री रीडर 18 रुपये, अंग्रेजी वर्कबुक 44 रुपये, गणित 53 रुपये, विज्ञान 57 रुपये, इतिहास 38 रुपये, भूगोल 22 रुपये, अर्थशास्त्र 20 रुपये, राजनीति 34 रुपये, हिंदी 79 रुपये, संस्कृत 46 रुपये और उर्दू 46 रुपये पर उपलब्ध होंगी।

इसी तरह कक्षा 12 की पुस्तकों में फ्लेमिंगो अंग्रेजी 23 रुपये, विस्टास सप्लीमेंट्री रीडर 19 रुपये, गणित भाग-1 व 2 प्रत्येक 50 रुपये, भौतिकी भाग-1 की 66 रुपये व भाग-2 की 44 रुपये, रसायन भाग-1 की 51 रुपये व भाग-2 की 47 रुपये, जीव विज्ञान 73 रुपये, भारतीय इतिहास भाग-1 की 38 रुपये, भाग-2 की 37 रुपये, भाग-3 की 39 रुपये, मानव भूगोल 30 रुपये, भारत-लोग और अर्थव्यवस्था 38 रुपये, भूगोल प्रयोगात्मक कार्य भाग-2 की 24 रुपये, समकालीन विश्व राजनीति 38 रुपये, स्वतंत्र भारत में राजनीति 49 रुपये, भारत में सामाजिक परिवर्तन 42 रुपये, भारतीय समाज 46 रुपये, व्यष्टि अर्थशास्त्र 34 रुपये, समष्टि अर्थशास्त्र 37 रुपये, लेखाशास्त्र भाग-1 की 48 रुपये व भाग-2 की 44 रुपये, मानव पारिस्थितिकी भाग-1 की 44 रुपये व भाग-2 की 39 रुपये, हिंदी 89 रुपये और संस्कृत की 59 रुपये निर्धारित है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed