सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Army Havildar Found Dead in Suspicious Circumstances in Agra Family Alleges Murder

हत्या या आत्महत्या: फंदे पर लटकी मिली फौजी की लाश, होली पर छुट्टी लेकर आए थे घर; परिजनों ने बताई 'असली' कहानी

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Mon, 09 Mar 2026 09:12 AM IST
विज्ञापन
सार

आगरा के रोहता क्षेत्र में लेह में तैनात हवलदार उत्कर्ष सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने घटना को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई है, जिसके बाद पुलिस ने पैनल से पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक जांच कराई है।
 

Army Havildar Found Dead in Suspicious Circumstances in Agra Family Alleges Murder
फौजी सांकेतिक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

आगरा के थाना सदर के रोहता स्थित पीएस गार्डन के पास रह रहे फौजी की शनिवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस अधिकारियों से शिकायत की। घटनास्थल की फॉरेंसिक जांच कराई गई। वीडियोग्राफी के साथ डाॅक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया है।
Trending Videos


 

गोरखपुर के बड़हलगंज निवासी उत्कर्ष सिंह (40) फौज में हवलदार थे। उनकी तैनाती लेह-लद्दाख में थी। वह सदर के रोहता में पीएस गार्डन के पास फ्लैट में पत्नी साधना और 10 वर्षीय बेटी के साथ पांच वर्ष से रह रहे थे। शनिवार सुबह पत्नी ने लोगों को पति के फंदे से लटकने की सूचना दी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को उत्कर्ष के परिजन गोरखपुर से आगरा पहुंचे। पुलिस से मिले घटना के फोटो देखने के बाद उन्होंने मामला संदिग्ध माना। परिजन ने हत्या का शक जताया। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

 

पत्नी से रहता था विवाद
उत्कर्ष के परिजनों ने बताया कि औरैया निवासी साधना से शादी के बाद दोनों के बीच कम बनती थी। अक्सर विवाद होते रहते थे। पत्नी के दबाव में ही उन्होंने आगरा में फ्लैट खरीदा था। पत्नी अपनी बेटी के साथ रहती थी। छुट्टी के दौरान ही उत्कर्ष फ्लैट पर आते थे। वह होली पर 1 मार्च को छुट्टी लेकर आए थे। आत्महत्या के बाद पत्नी को 10 बजे तक जानकारी नहीं होना शक पैदा कर रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed