सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   audience danced to the songs of Super Singer winner Deepanshi Yadav

Agra: सुरों में दीपांशी का जादू...झूम उठे दर्शक, फैशन शो में स्प्रिंग समर कलेक्शन का जलवा

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 11 Mar 2025 09:39 AM IST
विज्ञापन
सार

 संजय प्लेस के कॉसमॉस मॉल में ट्रेंड्स और अमर उजाला ने होली का हर रंग कार्यक्रम का आयोजन किया। सुपर सिंगर विजेता दीपांशी यादव के गीतों पर दर्शक झूम उठे। इसके बाद फैशन शो में स्प्रिंग समर कलेक्शन का जलवा दिखा। 


 

audience danced to the songs of Super Singer winner Deepanshi Yadav
दीपांशी यादव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

आगरा के संजय प्लेस के अशोक कॉसमॉस मॉल में सोमवार की रात सुपर सिंगर-10 से चर्चित गायिका दीपांशी यादव की आवाज का जादू दर्शकों के सिर चढ़कर बोला। रिलायंस ट्रेंड्स और अमर उजाला के कार्यक्रम होली का हर रंग में सुरों से शाम सजी। वहीं फैशन शो के जरिए स्प्रिंग समर कलेक्शन पेश किया गया।
Trending Videos


कॉसमॉस मॉल में ट्रेंडस शोरूम के सामने हुए कार्यक्रम में गायक पुलकित ने ‘मेरा मन ये बता है तू मितवा’ गीत गाकर शुरूआत की। संगीत की धूम मची तो दर्शकों ने ताल से ताल मिलाई। ट्रेंडस की ओर से स्प्रिंग समर कलेक्शन फैशन शो किया गया, जिसमें मॉडल्स ने रैंपवॉक कर समर कलेक्शन पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


होली से पहले सजी शाम को सुपर सिंगर-10 की विजेता दीपांशी यादव ने सजाया। उन्होंने क्रेजी किया रे... कमली कमली... एक हो गए हम और तुम... आज की रात... जैसे गाने गाकर युवाओं में जोश भर दिया। दर्शक उनके साथ झूमते नजर आए। साल 2017 में सुपर सिंगर शो के जरिए दीपांशी यादव घर-घर में चर्चित हो गई थी। उनके द रॉक्स फ्यूजन बैंड के साथ फिल्मी गीतों पर प्रस्तुतियां दीं। देर रात तक दर्शक उनके गीतों पर थिरकते रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed