सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Auto Driver Alleges Assault and Extortion by Sub-Inspector in Agra Police Deny Custody Claim

बोदला चौकी प्रभारी की दबंगई: ऑटो चालक में जड़े थप्पड़, जेल भेजने की धमकी, पत्नी ने दिए तीन हजार रुपये तब छोड़ा

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 25 Feb 2026 11:42 AM IST
विज्ञापन
सार

आगरा के थाना जगदीशपुरा की बोदला चौकी पर तैनात दरोगा पर ऑटो चालक ने मारपीट और तीन हजार रुपये वसूलने का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी में हिरासत की पुष्टि नहीं हुई, मामले की जांच जारी है।

Auto Driver Alleges Assault and Extortion by Sub-Inspector in Agra Police Deny Custody Claim
agra police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

आगरा के थाना जगदीशपुरा की बोदला चौकी पर तैनात दरोगा पर ऑटो चालक ने मारपीट और अवैध रूप से हिरासत में रख रुपये वसूलने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस आयुक्त से मामले की शिकायत की है। पुलिस जांच में प्रथम दृष्टया आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है।
Trending Videos


 

शाहगंज के हमीद नगर निवासी जांबाज ने बताया कि वह ऑटो चालक है। सोमवार शाम 6 बजे के करीब वह बोदला चौराहे पर ऑटो रोक कर सवारियां उतार रहा था। इसी दौरान चौकी प्रभारी योगेश कुमार ने उन्हें थप्पड़ मारा और फिर गालियां देते हुए साथ मौजूद सिपाही के जरिए चौकी ले आए। यहां सिपाही ने अभद्रता की और ऑटो सीज कर उसे शांतिभंग की धाराओं में जेल भेजने की धमकी दी। इसके बाद पत्नी ने आकर 3 हजार रुपये दिए तब उसे और ऑटो को छोड़ा गया। जांच में नहीं हुई पुष्टि

 
विज्ञापन
विज्ञापन

एसीपी लोहामंडी गौरव कुमार ने बताया कि बोदला चौराहे पर जाम से छुटकारा दिलाने के लिए पुलिस चौराहे से 60 मीटर दूरी तक ऑटो खड़े नहीं होने दे रही है। इस वजह से ऑटो चालक गलत शिकायतें कर रहे हैं। सीसीटीवी में ऑटो चालक को हिरासत में लेने की पुष्टि नहीं हो रही है। मामले की जांच की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed