सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Heritage Meets Haute Couture: Models Walk the Ramp in Outfits Crafted from Vintage Banarasi Sarees at Taj Maho

Taj Mahotsav: पुरानी साड़ियों से तैयार किए ऐसे परिधान, देखने वालों ने दबा ली दांतों तले अंगुलियां

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 25 Feb 2026 11:40 AM IST
विज्ञापन
सार

ताज महोत्सव में आयोजित धरोहर कार्यक्रम में पुरानी बनारसी और सिल्क साड़ियों से तैयार करीब 50 परिधानों की शानदार प्रस्तुति दी गई। ओडीओपी और वर्ल्ड डिजाइनिंग फोरम के इस शो में परंपरा और आधुनिक तकनीक का अनूठा संगम दिखा।

Heritage Meets Haute Couture: Models Walk the Ramp in Outfits Crafted from Vintage Banarasi Sarees at Taj Maho
ताज महोत्सव के मंच पर हुए फैशन शो में कैट वॉक करती मॉडल्स - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

ताज महोत्सव के मंच पर मंगलवार को आगरा की महिला डिजाइनरों और शिल्पियों का हुनर देखने को मिला। धरोहर कार्यक्रम के तहत दादी-नानी और मां की पुरानी बनारसी व सिल्क साड़ियों से तैयार परिधानों को पहनकर मॉडल जब रैंप पर उतरे तो दर्शकों ने तालियों से उनका स्वागत किया।
Trending Videos

कपड़ा मंत्रालय, ओडीओपी और वर्ल्ड डिजाइनिंग फोरम के इस फैशन शो में भारतीय संस्कृति की झलक दिखाई गई। फोरम के अंकुश अनामी ने बताया कि नामचीन डिजाइनरों के निर्देशन में आगरा की महिलाओं ने एआई आधारित हाई-जैक मशीनों का उपयोग कर करीब 50 परिधान तैयार किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बनारसी साड़ियों को आधुनिक परिधानों में बदला। हैंडलूम, ज़री-ज़रदोज़ी और चिकनकारी जैसे पारंपरिक कला को प्रस्तुत किया गया। शो का शुभारंभ विधायक डॉ. जीएस धर्मेश ने किया। उन्होंने महिला शिल्पियों के इस प्रयास की सराहना की। इस कार्यक्रम में विशेष प्रशिक्षण भी दिया गया, जिसमें प्राकृतिक रंगों के उपयोग और पारंपरिक शिल्प को आधुनिक बाजार के अनुरूप ढालने पर जोर दिया गया। इस दौरान संयुक्त आयुक्त उद्योग अनुज कुमार, उपायुक्त शैलेंद्र अरविंद, आदिल, पुष्पेंद्र, प्रतीक्षा और तान्या रावत आदि मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed