{"_id":"650411676b72e5858207bc0d","slug":"bjp-district-president-list-agra-firozabad-mainpuri-kasganj-and-mathuraup-political-news-2023-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: आगरा और फिरोजाबाद सहित ब्रज के इन जिलों में जानें किसे मिली भाजपा की 'कमान', यहां देखें पूरी लिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: आगरा और फिरोजाबाद सहित ब्रज के इन जिलों में जानें किसे मिली भाजपा की 'कमान', यहां देखें पूरी लिस्ट
Fri, 15 Sep 2023 01:42 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 15 Sep 2023 01:42 PM IST
सार
भाजपा की जिला व महानगर अध्यक्ष की लिस्ट जारी हो गई है। पार्टी ने आगरा में एक बार फिर गिर्राज कुशवाह और भानु महाजन पर भरोसा जताया है। दोनों ही अपने पदों पर बने रहेंगे।
विज्ञापन
bjp district president list
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी संगठन में फेरबदल के लिए तीन माह से चल रही कवायद का आगरा में कोई नतीजा नहीं निकला। जिला और महानगर अध्यक्ष पद के आवेदन करने वाले दावेदार मायूस हो गए। संगठन ने वर्तमान जिला व महानगर अध्यक्ष को बरकरार रखकर संदेश दिया है कि पार्टी लोकसभा चुनाव तक बड़ा बदलाव करने के पक्ष में नहीं है। अब जिला व महानगर के संगठन का पुनर्गठन किया जाएगा।
अप्रैल में नगर निकाय चुनाव हुए और मई में परिणाम घोषित होने के बाद ही भारतीय जनता पार्टी के संगठन में बदलाव के लिए कवायद शुरू हो गई थी। नगर निकाय चुनाव में टिकट वितरण के बाद रार फैल गई थी। संगठन के कई पदाधिकारियों ने बगावत करके निर्दलीय चुनाव लड़ा। कुछ लोगों ने पार्टी भी छोड़ दी थी।
इसके बाद जब संगठन के पुनर्गठन की प्रक्रिया शुरू हुई तो दावेदारों ने वर्तमान पदाधिकारियों की शिकायतें भी कीं। इसके लिए संगठन से पर्यवेक्षक भेजे गए। आगरा में ही जिलाध्यक्ष गिर्राज सिंह कुशवाहा और महानगर अध्यक्ष भानु महाजन को बदले जाने के कयास लगाने शुरू कर दिए। दोनों ही पदों पर आगरा में 20 से ज्यादा लोगों ने दावा पेश किया। लेकिन संगठन ने आगरा के जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्षों को बरकरार रखा है, जबकि अलीगढ़, फिरोजाबाद सहित कई जिलों के जिला व महानगर अध्यक्ष बदले गए हैं।
विज्ञापन
इससे दावेदारों के मंसूबों पर पानी फिर गया है। संगठन के एक पदाधिकारी की शिकायत करने कुछ पदाधिकारी क्षेत्रीय अध्यक्ष के पास भी गए थे, लेकिन पार्टी ने जिले में बेहतर परिणाम देने वाले दोनों पदाधिकारियों को दोबारा कमान सौंपकर लोकसभा चुनाव की तैयारी करने का निर्देश दिया है।
पार्टी ने नौ विधानसभा सीट और दोनों लोकसभा सीटों के साथ ही निकाय चुनावों में मिली जीत को आधार बनाया है। जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष दोनों ही संगठन का पुनर्गठन करेंगे। संकेत है कि बगावत करने वाले पदाधिकारियों को जिला और महानगर की कार्यकारिणी से बाहर किया जाएगा।
कार्यकर्ताओं को साथ लेकर काम करेंगे
पार्टी के हर कार्यकर्ता को साथ लेकर संगठन का काम करेंगे। लोकसभा चुनाव में एतिहासिक नतीजे के लिए काम करेंगे। - गिर्राज सिंह कुशवाहा, जिलाध्यक्ष
इन्हें भी मिली बड़ी जिम्मेदारी
वहीं मथुरा महानगर से घनश्याम लोधी, जिले से निर्भय पांडेय को जिम्मेदारी दी गई है। फिरोजाबाद में महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार और जिलाध्यक्ष का जिम्मा उदय प्रताप सिंह को सौंपा गया है। एटा में संगठन की जिम्मेदारी संदीप जैन को जिम्मेदारी दी गई है। मैनपुरी से राहुल चतुर्वेदी, कासगंज से केपी सिंह पर पार्टी ने भरोसा जताया है।

चुनाव की तैयारी में जुटेंगे
पार्टी नेतृत्व ने भरोसा जताया है। अब आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटेंगे। संगठन को और ज्यादा मजबूत बनाने के लिए काम किया जाएगा। - भानु महाजन, महानगर अध्यक्षकार्यकर्ताओं को साथ लेकर काम करेंगे