{"_id":"6a3b5f1abe0d1bbce30f8935","slug":"body-of-28-year-old-man-found-near-krishna-garden-gate-in-agra-mystery-surrounds-death-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: ढोलक की थाप के थे दीवाने, उसकी हुई ऐसी बेकदरी... कूड़ा बीनकर भर रहा था पेट, सड़क किनारे मिली लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: ढोलक की थाप के थे दीवाने, उसकी हुई ऐसी बेकदरी... कूड़ा बीनकर भर रहा था पेट, सड़क किनारे मिली लाश
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Wed, 24 Jun 2026 10:07 AM IST
विज्ञापन
सार
आगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के कालिंदी विहार स्थित कृष्णा गार्डन के गेट के पास मंगलवार सुबह एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की।
ढोलक बजाने वाले कलाकार की लाश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
आगरा के कालिंदी विहार थाना क्षेत्र के कृष्णा गार्डन के पास मंगलवार की सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक 28 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ। प्रथम दृष्टया शरीर पर किसी भी प्रकार के चोट के निशान न मिलने के कारण मौत के कारणों का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस प्रारंभिक जांच में युवक की नशे की लत और रात के दौरान अज्ञात कारणों से हुई मौत की आशंका जता रही है।
ये भी पढ़ें - UP: जामुन की खेती से होगी बंपर कमाई, कलमी पौधे तीन साल में देने लगते हैं फल; वैज्ञानिकों ने बताया पूरा तरीका
मृतक की पहचान खंदौली थाना क्षेत्र के मुड़ी चौराहा निवासी सत्यवीर के रूप में हुई है। पुलिस को प्रारंभिक जांच में पता चला कि सत्यवीर भीख मांगने और ढोल बजाने का काम करता था। वह नशे का आदी भी बताया जा रहा है और अक्सर उसी स्थान पर सो जाया करता था जहाँ वह दिन में भीख मांगता था या कूड़ा बीनकर अपना गुजारा करता था। उसकी उम्र लगभग 28 वर्ष बताई जा रही है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - सोशल मीडिया, न टाइमपास: ऑनलाइन कोचिंग और कड़ी मेहनत, आगरा की खुशी ने CUET में हासिल की देशभर में 5वीं रैंक
मंगलवार की सुबह जब स्थानीय लोगों ने कृष्णा गार्डन के पास सड़क किनारे एक युवक का शव देखा तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस के अनुसार, शव की प्रारंभिक जांच में शरीर पर किसी भी प्रकार के बाहरी चोट के निशान नहीं मिले, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि मौत किसी बीमारी, अत्यधिक नशे या अन्य किसी अज्ञात कारण से हुई हो।
ये भी पढ़ें - UP: लोहे के पाइप से फाड़ दिया सिर, बेरहमी से किया आयुर्वेद डॉक्टर का कत्ल; दोषी को कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद
थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक की पहचान होने के बाद उसके परिजनों को सूचित कर दिया गया है। पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी कर ली गई है और नियमानुसार आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के संबंध में स्पष्ट जानकारी मिल पाएगी।
ये भी पढ़ें - UP: गड्ढों के बीच जिंदगी का सफर, सीएम ग्रिड निर्माण में सुरक्षा इंतजाम नदारद; डेढ़ किलोमीटर तक धूल का गुबार