फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bollywood director anil sharma is going to launch his son

गदर में सनी देओल का बेटा बने इस हीरो की आ रही पहली फिल्म, मथुरा में शूटिंग जारी

Tue, 03 Oct 2017 06:19 PM IST
पुनीत शर्मा/अमर उजाला मथुरा
पुनीत शर्मा/अमर उजाला मथुरा Updated Tue, 03 Oct 2017 06:19 PM IST
विज्ञापन
Bollywood director anil sharma is going to launch his son
मूवी - फोटो : अमर उजाला
साल 2001 में आई सनी देओल और अमीषा पटेल की ब्लॉक बस्टर फिल्म गदर में सनी देओल के बेटे का किरदार निभाने वाला बाल कलाकार ‘जीते’ अब बड़ा हो गया है। रियल लाइफ में फिल्म निर्देशक अनिल शर्मा का ये बेटा जनवरी 2018 तक आने वाली फिल्म ‘जीनियस’ में बतौर हीरो नजर आएगा। 
विज्ञापन


जीते का असली नाम है उत्कर्ष शर्मा। खास बात ये है कि फिल्म निर्देशक अनिल शर्मा ने अपने बेटे को अपने ही शहर मथुरा से लांच किया है। इस फिल्म की शूटिंग मथुरा, वृंदावन, गोवर्धन के साथ रुड़की, मसूरी, देहरादून और दिल्ली में होगी। 
विज्ञापन


टीम के साथ मथुरा पहुंचे अनिल शर्मा ने बताया कि जनवरी तक फिल्म बड़े पर्दे पर आ जाएगी। यह फिल्म उनकी अब तक की सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मथुरा के ही रहने वाले हैं अनिल

गदर एक प्रेमकथा और अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों जैसी दर्जनों हिट फिल्में देने वाले निर्देशक अनिल शर्मा अब अपने बेटे उत्कर्ष शर्मा को फिल्म ‘जीनियस’ से लांच कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस फिल्म की कुछ शूटिंग मुंबई में हो चुकी है। आगे की शूटिंग मथुरा, वृंदावन और गोवर्धन में की जाएगी। फिल्म की शूटिंग के लिए 40 दिन का शेड्यूल है। 

अनिल शर्मा मथुरा में होलीगेट के ही रहने वाले हैं लिहाजा उन्होंने अपने बेटे के लिए पहली फिल्म अपने घर से ही बनाने का फैसला किया था। वह सोमवार को अपनी पूरी टीम के साथ मथुरा पहुंच गए। वृंदावन में कुछ सीन फिल्माने के लिए साइट देखी गईं। 

मंगलवार को मथुरा के विश्रामघाट पर कुछ सीन फिल्माए जाएंगे। यह फिल्म बड़े बजट की है। तकरीबन 27 करोड़ की लागत इस फिल्म पर आएगी। अमर उजाला के साथ हुई बातचीत में अनिल शर्मा ने बताया कि उनका बेटा उत्कर्ष अमेरिका से फिल्म की कोचिंग करके आया है।

हालांकि बचपन से ही उसमें एक अच्छे कलाकार के गुण हैं। जब गदर फिल्म में उसने जीते का रोल निभाया था तो उनकी उम्मीद से भी ज्यादा अच्छा काम किया। अनिल शर्मा का कहना है कि जनवरी तक फिल्म बड़े पर्दे पर आ जाएगी। 

अनिल शर्मा की फिल्में

गदर, सिंह साहब द ग्रेट, वीर, अपने, द हीरो, अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों, तहलका, फरिश्ते, हुकूमत, महाराजा, एलान-ए-जंग, कहानी किस्मत की, पुलिस वाला गुंडा आदि।

पांच अक्तूबर को आएंगे मिथुन चक्रवर्ती

फिल्म जीनियस की शूटिंग पांच अक्तूबर से शुरू होने जा रही है। चार अक्तूबर तक फिल्म की शूटिंग के लिए सभी कलाकार पहुंच जाएंगे। इस फिल्म में मिथुन चक्रवती का भी रोल है वह भी पहुंच रहे हैं। इसे लेकर तैयारियां कर ली गई हैं।

फिल्म निर्देशक अनिल शर्मा ने बताया कि पांच से पहले साइट तय की जा रही हैं जहां शूटिंग होनी है। मथुरा शहर में भी कई स्थानों पर शूटिंग की जाएगी। इस फिल्म के यह टीम मथुरा में करीब दस दिन तक रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed