सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Braj Ratna Awards to Honour 12 Eminent Personalities Bihar Governor to Confer Awards

UP: ब्रज की 12 विभूतियों को मिलेगा ब्रज रत्न अवॉर्ड, बिहार के राज्यपाल करेंगे सम्मानित

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 06 Feb 2026 09:01 AM IST
विज्ञापन
सार

ब्रज रत्न अवाॅर्ड के नौवें संस्करण का आयोजन 12 फरवरी को होने जा रहा है। इस आयोजन में बिहार के राज्यपाल 9 श्रेणियों में 12 विभूतियों को  ब्रज रत्न अवॉर्ड प्रदान कर सम्मान करेंगे।

Braj Ratna Awards to Honour 12 Eminent Personalities Bihar Governor to Confer Awards
इनक्रेडिबल इंडिया फाउंडेशन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

इनक्रेडिबल इंडिया फाउंडेशन की ओर ब्रज रत्न अवाॅर्ड के नौवें संस्करण का आयोजन 12 फरवरी को होगा। बृहस्पतिवार को एक होटल में अवाॅर्ड का अनावरण किया गया।
Trending Videos


फाउंडेशन के अध्यक्ष पूरन डावर ने बताया कि मुख्य अतिथि बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और विशिष्ट अतिथि केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल 12 विभूतियों को सम्मानित करेंगे। उन्होंने कहा कि ब्रज रत्न अवाॅर्ड का मूल उद्देश्य ब्रज की उन विभूतियों को सम्मानित करना है जिन्होंने अपने कार्य से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का काम किया है।

कार्यक्रम का आयोजन होटल जेपी पैलेस कन्वेंशन सेंटर में होगा। सलाहकार समिति के चेयरमैन स्क्वाड्रन लीडर एके सिंह ने बताया कि 9 श्रेणियों में अवॉर्ड प्रदान किए जाएंगे। इसमें आध्यात्म एवं दर्शन, साहित्य, खेल, संगीत, अभिनय, गायन एवं नृत्य जैसी विधाएं शामिल हैं। इस वर्ष प्रख्यात गीतकार संतोष आनंद, पद्मश्री गोसेवक फ्रेडरिक इरिना ब्रूनिंग, हिंदी सिनेमा के प्रसिद्ध गीतकार शैलेंद्र कुमार, फिल्म एवं टीवी अभिनेता पंकज कालरा, आईपीएस अधिकारी नवनीत सिकेरा, गायक हेमंत बृजवासी सहित कुल 12 विभूतियों को विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर इनक्रेडिबल इंडिया फाउंडेशन के महासचिव अजय शर्मा, संयोजक ब्रजेश शर्मा, किशोर खन्ना, राजेश गर्ग, डाॅ. सुशील गुप्ता, डाॅ. अशोक शर्मा, अनिल मगन, पुनीत शर्मा, शकुन बंसल, राजीव वासन, दीपक मनचंदा, रोहित जैन, डीजीसी अशोक चौबे, मुरारी प्रसाद अग्रवाल, डॉ. अरुण शर्मा, रिंकेश अग्रवाल, सचिन शंकर, मयंक अग्रवाल, कुलदीप ठाकुर, कवि पवन आगरी, मोहित जैन, विनीत बबानिया, आदर्श नंदन गुप्ता, डॉ. महेश धाकड़, अविनाश वर्मा आदि मौजूद रहे।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed