सब्सक्राइब करें

UP: स्मार्ट सिटी आगरा की सड़कों का हाल तो देखिए, हर एक तस्वीर बयां कर रही दर्द; कितनी मुसीबत झेल रहे लोग

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 06 Feb 2026 08:41 AM IST
सार

स्मार्ट सिटी आगरा की सड़कों का हाल बेहाल है। पुलिस ने जो डायवर्जन किया, उससे मुसीबत और भी बढ़ गई। नामनेर  और प्रधान डाकघर मार्ग पर भीषण जाम लगा रहा। ऐसे में वाहन रेंग-रेंगकर चले। 

विज्ञापन
Smart City Agra roads Metro Work Brings Halt MG Road to Fatehabad Choked with Traffic Chaos
आगरा में जाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एमजी रोड पर मेट्रो के काम से लोगों की समस्या बढ़ गई है। बृहस्पतिवार को अवंतीबाई चाैराहे से प्रतापपुरा के बीच बैरिकेडिंग लगाने से चार पहिया वाहन और सिटी बसें नहीं निकल सकीं। बदले हुए मार्ग पर अतिक्रमण न हटने से निकलना मुश्किल हो गया। दो मिनट की दूरी तय करने में 15 से 20 मिनट लगा।


शाम को वाहनों के दबाव से डायवर्ट रूट पर वाहनों की कतार लग गई। फतेहाबाद मार्ग पर होटल और मैरिज होम में शादियों के आयोजन की वजह से वाहन फंस गए। अवंतीबाई चाैराहा-प्रतापपुरा के बीच मेट्रो ने बुधवार रात से बैरिकेडिंग लगाने का काम शुरू किया। इस कारण मार्ग पर रास्ता नहीं बचा है। दोपहिया वाहन ही निकल सकते हैं। ग्वालियर मार्ग, सदर की तरफ से आने वाले चार पहिया वाहन और सिटी बसों को साईं का तकिया के लिए कैंट चाैराहे से नामनेर होते हुए निकाला जा रहा है। वहीं प्रतापपुरा से सदर की तरफ जाने वाले चार पहिया वाहनों को प्रधान डाक घर होते हुए माल रोड से निकाला जा रहा है।

 
Trending Videos
Smart City Agra roads Metro Work Brings Halt MG Road to Fatehabad Choked with Traffic Chaos
आगरा में जाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापपुरा से प्रधान डाकघर की तरफ जाने वाले मार्ग पर कार डेकोरेशन की दुकानें हैं। दुकानों के बाहर अतिक्रमण रहता है। आम दिनों में भीड़ की वजह से यहां पर वाहन फंस जाते हैं। अब रूट डायवर्ट होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
रूट डायवर्जन के पहले दिन सुबह और दोपहर में राहत रहीं, लेकिन शाम को वाहनों का दबाव बढ़ने पर जाम लग गया। इसी तरह नामनेर होते हुए आने वाले वाहनों को भी जाम में फंसना पड़ा। पुलिस और मेट्रो के मार्शल डायवर्जन पाॅइंट पर तैनात थे। वो चार पहिया वाहनों को रास्ता दिखा रहे थे। मगर आगे जाने पर अतिक्रमण से दिक्कत हो रही थी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Smart City Agra roads Metro Work Brings Halt MG Road to Fatehabad Choked with Traffic Chaos
आगरा में जाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहाबाद रोड की समस्या नहीं हुई दूर
शहर की सबसे व्यस्त और वीआईपी फतेहाबाद रोड पर नमामि गंगे परियोजना की सुस्त चाल परेशानी का सबब बनी हुई है। मुगल की पुलिया से शहीद शुभम गुप्ता मेट्रो स्टेशन तक सीवर लाइन डालने के नाम पर डेढ़ महीने पहले खोदी गई सड़क ने इस प्रमुख मार्ग को जाम से परेशान कर दिया है। रात तकरीबन 8 बजे से 12 तक वाहनों की कतारें लग रही हैं। यह समस्या इनर रिंग रोड तक रहती है। लोगों को मैरिज और होटल से आने और जाने के लिए रास्ता नहीं मिलता है।

 
Smart City Agra roads Metro Work Brings Halt MG Road to Fatehabad Choked with Traffic Chaos
आगरा में जाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रावली पर पिलर की खुदाई शुरू
रावली पर भी मेट्रो के पिलर की खुदाई का काम शुरू है। इसके लिए एक तरफ बैरिकेडिंग लगाई गई हैं। ऐसे में साईं का तकिया और छीपीटोला से आने वाले वाहन रास्ता संकरा होने की वजह से फंसने लगे हैं। यह समस्या पीक आवर्स में विकराल हो जाती है। यातायात व्यवस्था को संभालने के लिए ट्रैफिक पुलिस के साथ ही थाना रकाबगंज पुलिस को भी लगना पड़ता है। इसके अलावा नालबंद से आगरा काॅलेज की तरफ भी रास्ता कम बचने के कारण वाहनों की लाइन लग रही है।

 
विज्ञापन
Smart City Agra roads Metro Work Brings Halt MG Road to Fatehabad Choked with Traffic Chaos
आगरा में जाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वैकल्पिक मार्ग पर भी दिक्कत
पुलिस ने पूर्व में एमजी रोड की जगह लोगों से वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग करने की अपील की थी। मगर इन रास्तों पर पहले से ही अतिक्रमण की वजह से जाम लगा रहता है। बोदला, शाहगंज, लोहामंडी, तोता का ताल पर जगह-जगह दुकानों के बाहर अतिक्रमण की समस्या है। पुलिस के साथ ही नगर निगम का प्रवर्तन दल भी ध्यान नहीं देता है। इस वजह से स्कूलों की छुट्टी के बाद निकलने वाले वाहनों को रास्ता नहीं मिलता है।


 
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed