{"_id":"69ab039f0309101ad10c7c56","slug":"brother-in-law-throws-sister-in-law-out-of-flat-for-rs-10-lakh-agra-news-c-421-1-sagr1004-2938-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: 10 लाख के लिए देवर ने भाभी को फ्लैट से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: 10 लाख के लिए देवर ने भाभी को फ्लैट से निकाला
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos
बाह। 10 लाख रुपये की मांग को लेकर उत्पीड़न झेल रही विवाहिता मायके में रहने को मजबूर है। परिवार परामर्श केंद्र में काउसलिंग बेनतीजा रही तो विवाहिता ने पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
28 नवंबर 2017 को बाह की नम्रता की शादी बेलनगंज आगरा के शशांक गुप्ता के साथ हुई थी। नम्रता ने पुलिस को बताया कि ससुराली ससुर राजेश गुप्ता, सास सुमन गुप्ता, देवर ईशान गुप्ता, पति शशांक गुप्ता अतिरिक्त देहज में 10 लाख रुपये की मांग को लेकर उसका उत्पीड़न कर रहे थे। एक बेटा और एक बेटी जन्म के बाद भी उत्पीड़न बंद नहीं किया। मारपीट करने के साथ ही घर छोड़ने की धमकी देते हैं। 19 अगस्त 2025 की शाम 5 बजे फ्लैट में घुसकर आए देवर ईशान गुप्ता ने फ्लैट खाली करने की धमकी दी। विरोध करने पर मारपीट एवं अभद्रता की। सास, ससुर भी उसका साथ देने लगे। तब वह मायके आने को मजबूर हो गई। बच्चों की पढ़ाई और खाने खर्चे तक को परेशान है। नम्रता ने पुलिस को बताया कि परिवार परामर्श केंद्र में काउसलिंग भी हुई, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। प्रभारी निरीक्षक बाह ने बताया कि नम्रता की तहरीर पर उसके पति, सास, ससुर, देवर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।