सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Brutality in Agra: Man Accused of Killing and Dismembering Female Dog

दरिंदगी की हद कर दी पार: कुतिया को बेरहमी से काटकर मार डाला, दुर्गंध आने पर पहुंचे लोग; दृश्य देख कांप गई रूह

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 17 Apr 2026 08:58 AM IST
विज्ञापन
सार

आगरा के शाहगंज क्षेत्र में एक कुतिया को काटकर मारने का आरोप मोहल्ले के युवक पर लगा है, जिसके घर से शव के अवशेष मिलने की बात कही गई। स्थानीय लोगों और पशु प्रेमियों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू करने की बात कही है।

Brutality in Agra: Man Accused of Killing and Dismembering Female Dog
कुत्ता। स्रोत: पाठक
विज्ञापन

विस्तार

आगरा के थाना शाहगंज क्षेत्र में एक कुतिया को काटकर मार डालने का मामला सामने आया है। मोहल्ले के लोगों ने पुलिस से शिकायत की। आरोप लगाया गया कि घर से कुतिया की लाश का अवशेष मिलने के बाद भी प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है।
Trending Videos

सिद्ध साहनी नगर, शाहगंज निवासी सोमोती देवी, विशाल कुमार, अमित कुमार, राहुल, अर्जुन आदि ने पुलिस से शिकायत की है। इसमें कहा कि मोहल्ले का एक व्यक्ति आपराधिक प्रवृत्ति का है। मोहल्ले में एक कुतिया थी। उसे लोग खाना-पानी देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह कुछ दिन से दिख नहीं रही थी। बुधवार को उस व्यक्ति के घर से दुर्गंध आ रही थी। बोरे में मरी कुतिया पड़ी थी। उसे काटकर मारा गया था। मामले में कैस्पर्स होम की संचालिका विनीता अरोरा ने बताया कि पशु प्रेमी विशाल की ओर से शिकायत मिली थी।

एसीपी लोहामंडी गाैरव सिंह ने बताया कि शिकायत मिली है। इसके आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed