सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Body of missing person found in Hazara Canal

Kasganj News: हजारा नहर में मिला लापता व्यक्ति का शव, परिवार में मचा कोहराम; जांच में जुटी पुलिस

संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 23 Apr 2026 03:41 PM IST
विज्ञापन
सार

नहर में शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों की मदद से शव को नहर से बाहर निकलवाया। इसके बाद पुलिस ने शव की शिनाख्त के प्रयास शुरू किए।

Body of missing person found in Hazara Canal
death demo - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार

कासगंज के नदरई स्थित हजारा नहर में बृहस्पतिवार की सुबह एक व्यक्ति का शव उतराता मिला। शव मिलने की सूचना पर मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। व्यक्ति बुधवार को अपने घर से निकला था और उसके बाद वापस नहीं लौटा था।
Trending Videos


ढोलना के गांव मारूहपुर निवासी सौदान सिंह (40) का शव सुबह 8 बजे लोगों ने नहर में उतराता देखा। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से शव को नहर से बाहर निकलवाया। इसके बाद पुलिस ने शव की शिनाख्त के प्रयास शुरू किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहर में शव मिलने की खबर सुनकर सौदान सिंह के भाई मानपाल, रामखिलाड़ी और पूरन मौके पर पहुंच गए। उन्होंने शव की पहचान सौदान सिंह के रूप में की। मानपाल ने बताया कि बुधवार को उनका भाई घर से निकला था, लेकिन फिर घर नहीं लौटा। उन्होंने बताया कि गांव और आसपास के क्षेत्र में सौदान सिंह के बारे में जानकारी की थी, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका था। वह अविवाहित है।

व्यक्ति की मौत के बाद उसकी मां आनंदी देवी सहित अन्य परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रवेश राणा ने बताया कि नहर से बरामद हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed