{"_id":"61fd3ad2e632a1075c221973","slug":"case-files-for-violation-of-covid-protocol-in-mayawati-public-meeting-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: मायावती की सभा में अनुमति से अधिक भीड़ जुटने पर मुकदमा, बसपा जिलाध्यक्ष नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: मायावती की सभा में अनुमति से अधिक भीड़ जुटने पर मुकदमा, बसपा जिलाध्यक्ष नामजद
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 04 Feb 2022 08:17 PM IST
सार
बसपा सुप्रीमो मायावती की जनसभा में एक हजार लोगों की अनुमति थी, लेकिन इससे अधिक भीड़ जुटी थी। कोविड प्रोटोकॉल का पालन भी नहीं हुआ। इस पर थाना शाहगंज में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
बसपा की सभा में भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के कोठी मीना बाजार मैदान में बसपा सुप्रीमो मायावती की जनसभा में अनुमति से अधिक भीड़ जुटने के मामले में थाना शाहगंज में मुकदमा दर्ज किया गया है। इसमें कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन और लोक सेवक के आदेश की अवज्ञा का आरोप है। इसमें बसपा जिलाध्यक्ष धीरज बघेल को नामजद किया है।
विज्ञापन
कोठी मीना बाजार मैदान में दो फरवरी को बसपा सुप्रीमो मायावती की सभा हुई थी। जिला प्रशासन से अनुमति बसपा जिलाध्यक्ष ने ली थी। सभा में एक हजार लोगों की अनुमति दी गई थी। लेकिन सभा में एक हजार से अधिक लोग जुटे थे।
विज्ञापन
थाना शाहगंज के प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह सिरोही ने बताया कि सभा में चेक करने पर पता चला कि एक हजार से अधिक लोगों की भीड़ थी। कोविड गाइडलाइन का पालन भी नहीं किया जा रहा था। थाना की डिवीजन चौकी के प्रभारी पृथ्वीराज मुकदमे के वादी हैं। कोविड प्रोटोकॉल के उल्लंघन और लोक सेवक के आदेश की अवज्ञा की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन