सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Student Blackmailed via Hacked FB Account 50 Lakh Jewelry Fraud

UP: स्कूल वाले दोस्त की करतूत, छात्रा से हड़पे 50 लाख के जेवर और नकदी; फिर कर दिया बदनाम

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Wed, 18 Mar 2026 01:41 PM IST
विज्ञापन
सार

आगरा के जगदीशपुरा थाना क्षेत्र में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक व्यक्ति ने अपनी ही बेटी के साथ पढ़ने वाले छात्र पर ब्लैकमेल करते हुए 50 लाख के जेवरात हड़पने का आरोप लगाया है। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
  

Student Blackmailed via Hacked FB Account 50 Lakh Jewelry Fraud
छात्रा सांकेतिक फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

आगरा के जगदीशपुरा क्षेत्र की रहने वाली छात्रा का पूर्व सहपाठी ने ही शारीरिक, मानसिक और आर्थिक शोषण किया। फेसबुक आईडी हैक कर फोटोशाॅप से फोटो बदलकर ब्लैकमेल कर दिया। 50 लाख तक के जेवरात हड़प लिए। बेटी की तबियत खराब होने पर परिजन को पता चला। आरोपी ने पुलिस से शिकायत करने पर झूठे आरोप लगाए। बदनामी के डर की वजह से परिवार आगरा से बाहर जाकर रहने लगा है। मामले में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस का कहना है कि साक्ष्य संकलन कर कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos


 

थाना जगदीशपुरा क्षेत्र निवासी पीड़ित छात्रा के पिता ने प्राथमिकी दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि बेटी जब 12वीं की पढ़ाई कर रही थी, तब उस पर स्कूल में पढ़ने वाला कृषि गुप्ता गलत नजर रखने लगा। उसकी फेसबुक आईडी हैक कर ली। फोटो को साफ्टवेयर की मदद से बदलकर बेटी को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। वह बेटी पर दबाव बनाकर घर से गहने और रुपये मंगाने लगा। धीरे-धीरे करके गहने और रुपये जाने की वजह से किसी को पता नहीं चला। घर से तकरीबन 3 लाख रुपये और 50 लाख के गहने ले लिए। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

अप्रैल 2025 से बेटी काफी बीमार चल रही थी। इस पर चिकित्सक को दिखाया। मगर उसे फायदा नहीं हुआ। जुलाई 2025 में तबीयत ज्यादा खराब हो गई। इस पर दूसरे चिकित्सक को दिखाया। तब पता चला कि आरोपी कृषि गुप्ता ने बेटी को धोखे से खाने में कुछ गलत चीज मिलाकर खिला दी थी।

 

 पुलिस चाैकी पर हो गया था समझाैता
पीड़ित का कहना है कि इस बारे में कृषि गुप्ता से बात की। आरोप है कि उसने धमकी देना शुरू कर दिया। फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने की कहने लगा। उसके पिता नीरज गुप्ता ने भी पांच लाख रुपये की मांग की। दबाव बनाया कि वह दोनों की शादी करा दें। साथ में कहा कि उनकी बेटी से अपने बेटे की शादी कराएं। इसकी शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने कृषि, उसके पिता और मां को पकड़ लिया। आवास विकास कालोनी की सेक्टर 4 चाैकी पर ले आए। आरोपियों ने जेवर और रकम वापस करने का आश्वासन दिया। इसके लिए दो महीने का समय मांगा। इस पर वो तैयार हो गए। शिकायत दर्ज नहीं कराई।

साथी की मदद से चला रहा फेसबुक आईडी
पीड़ित का कहना है कि एक दिन उन्हें बोदला पुलिस चाैकी पर बुलाया गया। कृषि गुप्ता के पिता ने कहा कि उनकी बेटी उसके बेटे की बाइक ले आई है जबकि वो स्कूटी तक नहीं चला पाती है। मगर आरोपी बाइक वापस करने की कहने लगे। उन्होंने बेटी को आगरा से बाहर भेज दिया। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी कृषि गुप्ता और उसके साथी उनकी बेटी की फेसबुक आईडी चला रहे हैं। उस पर गंदे पोस्ट भी कर रहे हैं। इससे उसे बदनाम किया जा रहा है। इसमें गलत लोगों के साथ ही परिवार के लोगों को जोड़ा जा रहा है। इससे परिवार की क्षवि को धमिल किया जा रहा है। मामले में पुलिस ने कृष, नीरज और अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

 

पुलिस कर रही जांच 
एसीपी लोहामंडी  गाैरव सिंह ने बताया कि मामले में धमकी देने, धोखाधड़ी, बेईमानी से किसी की संपत्ति का उपयोग और जबरन वसूली की धारा में प्राथमिकी दर्ज की है। साक्ष्य संकलन किया जा रहा है। इसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed