{"_id":"69e1a0a7718102362105e832","slug":"chandrashekhar-azad-demands-fair-probe-into-noida-violence-slams-caste-based-action-2026-04-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Noida Violence: बुजुर्गों और महिलाओं तक को नहीं बक्शा, नोएडा बवाल पर चंद्रशेखर का बड़ा बयान; जानें क्या कहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida Violence: बुजुर्गों और महिलाओं तक को नहीं बक्शा, नोएडा बवाल पर चंद्रशेखर का बड़ा बयान; जानें क्या कहा
Fri, 17 Apr 2026 08:23 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Fri, 17 Apr 2026 08:23 AM IST
सार
आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष सांसद चंद्रशेखर आजाद ने नोएडा हिंसा मामले में निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि किसी के साथ जाति देखकर कार्रवाई नहीं होनी चाहिए। उन्होंने पुलिस कार्रवाई में महिलाओं और बुजुर्गों के घायल होने पर नाराजगी जताई और सरकार पर सवाल उठाए।
विज्ञापन
नोएडा बवाल की तस्वीरें और आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष सांसद चंद्रशेखर आजाद
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में आयोजित भीमनगरी महोत्सव में दूसरे दिन बृहस्पतिवार को आए आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष सांसद चंद्रशेखर आजाद ने लखीमपुर खीरी और नोएडा में हुई हिंसा के मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि किसी को जाति देखकर सजा न दी जाए।
विज्ञापन
नोएडा और लखीमपुर मामले में पुलिस कार्रवाई में बुजुर्गों और महिलाओं के घायल होने से वह नाराज हैं। उन्होंने कहा कि रात में हुई कार्रवाई से क्षेत्र में भय का माहौल है। वेतन वृद्धि का वादा पूरा न होने पर मजदूर सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर हुए। सामूहिक विवाह समारोह में आए चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि जहां एक ओर मूर्तियों के लिए बड़ी धनराशि की बात की जा रही है, वहीं बाबा साहब की प्रतिमाओं के संरक्षण पर भी ध्यान दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ के विकास नगर में लगी आग की घटना पर उन्होंने पीड़ितों के नुकसान का आकलन कर मुआवजा और पुनर्वास की मांग की। शोभायात्रा के दौरान झंडे लहराने के मामले में दर्ज मुकदमों को अनावश्यक बताते हुए कहा कि पुलिस के अनुसार किसी की आस्था को ठेस नहीं पहुंची थी। आजाद ने महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण की वकालत की और कहा कि उनकी पार्टी 2027 के चुनावों की तैयारी में जुटी है और उत्तर प्रदेश में मजबूत विकल्प के रूप में उभरने का लक्ष्य रखती है।
नगर निगम ट्रेड टैक्स वापस ले, अन्यथा आंदोलन
आगरा नगर निगम ने जूता कारखानों पर 25 से अधिक कारीगर पर टैक्स लगा दिया है। आजाद ने नगर निगम से ट्रेड टैक्स वापस लेने की अपील की। ऐसा न करने पर आंदोलन की चेतावनी दी और कहा कि अपने लोगों का खून नगर निगम को चूसने नहीं देंगे। सांसद ने कहा कि आगरा में बाबा साहब के आंसू टपके थे। बाबा साहब के विचारों को आगरा ने आगे बढ़ाया है।
आगरा नगर निगम ने जूता कारखानों पर 25 से अधिक कारीगर पर टैक्स लगा दिया है। आजाद ने नगर निगम से ट्रेड टैक्स वापस लेने की अपील की। ऐसा न करने पर आंदोलन की चेतावनी दी और कहा कि अपने लोगों का खून नगर निगम को चूसने नहीं देंगे। सांसद ने कहा कि आगरा में बाबा साहब के आंसू टपके थे। बाबा साहब के विचारों को आगरा ने आगे बढ़ाया है।
प्रधानमंत्री हो या कोई मुख्यमंत्री, सभी को बाबा साहब को राजनीति में आने के लिए सलाम करना होगा। चंद्रशेखर ने कहा कि मैं तो आपकी बात करने आया हूं, मन की बात तो रेडियो पर प्रधानमंत्री कर ही रहे हैं। उन्हें भीमनगरी केंद्रीय कमेटी अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनी व क्षेत्रीय समिति अध्यक्ष सुभाष सागर ने पदाधिकारियों के साथ स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। संचालन ऋषि कुमार ने किया।