फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   CM Grid Work Halted in Basai Contractor Faces Fresh Penalty Over Safety Lapses

सीएम ग्रिड का काम बना मुसीबत: खुले सीवर, कीचड़ और फिसलन; जुर्माना लगने के बाद भी ठेकेदार में नहीं सुधार

Wed, 29 Jul 2026 10:07 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Wed, 29 Jul 2026 10:07 AM IST
सार

बसई से इंद्रापुरम रोड पर सीएम ग्रिड का काम 10 दिनों से बंद पड़ा है, जिससे सड़क पर कीचड़, खुले सीवर चैंबर और फिसलन से लोगों को परेशानी हो रही है। नगर निगम ने ठेकेदार पर फिर से जुर्माना लगाने की सिफारिश की है।

विज्ञापन
CM Grid Work Halted in Basai Contractor Faces Fresh Penalty Over Safety Lapses
बसई से इंद्रापुरम रोड का हाल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सीएम ग्रिड योजना के तहत बसई से इंद्रापुरम रोड पर दस दिनों से काम रुका हुआ है। सीवर चैंबर खुले छोड़ दिए गए और सरिया निकली हुई हैं। मिट्टी के ऊंचे-ऊंचे ढेर के साथ कीचड़ और फिसलन से बुरा हाल है। सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम ने बसई से इंद्रापुरम और अमर होटल तक की सड़क का निरीक्षण किया तो उन्हें यह दुर्दशा नजर आई। इस पर उन्होंने नगर आयुक्त को रिपोर्ट दी है, जिसमें ठेकेदार पर जुर्माना लगाने की सिफारिश की गई है। इसी सड़क पर पूर्व में निगम ने 6 लाख रुपये का जुर्माना लगाया था।
विज्ञापन


सहायक नगर आयुक्त ने सीएम ग्रिड की अमर होटल से राजपुर चुंगी और बसई से 100 फुटा रोड इंद्रापुरम तक की सड़क का निरीक्षण किया। उन्हें मौके पर निर्माण कार्य पूरी तरह ठप मिला। कोई मशीनरी कार्यरत मिली और न ही कोई श्रमिक निर्माण कार्य करता हुआ दिखाई दिया। सीवर चैंबर खुले छोड़ दिए गए, जिससे दुर्घटना की आशंका है। चेतावनी बोर्ड लगाए नहीं गए। बैरिकेडिंग किसी जगह नजर नहीं आई।
विज्ञापन


उन्होंने नगर आयुक्त को भेजी रिपोर्ट में कहा है कि सावन में कांवड़ यात्रा एवं राजेश्वर मेले के दौरान श्रद्धालुओं को असुविधा न हो, इसलिए निर्माण विभाग संबंधित ठेकेदार से तत्काल काम शुरू कराए और 100 फुटा मार्ग की लेवलिंग के साथ मिट्टी हटवाए। सीवर चैंबर ढके जाएं और बैरिकेडिंग की जाए। ठेकेदार के खिलाफ नियमानुसार जुर्माना लगाने और कठोर कार्रवाई की सिफारिश की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लग चुका है 6 लाख रुपये का जुर्माना, सुधार नहीं
बीते माह प्री-मानसून की बारिश में बसई से इंद्रापुरम रोड पर 15 कारें सीएम ग्रिड के काम के दौरान सड़क धंसने से फंस गई थीं। मंडलायुक्त की सख्ती के बाद नगर निगम ने दो बार में 6 लाख रुपये का जुर्माना लगाया था लेकिन ठेकेदार फर्म पर सुधार नहीं हुआ। इंजीनियरों के सुझाव को भी ठेकेदार फर्म ने दरकिनार कर दिया, जिस पर सहायक नगर आयुक्त ने फिर से जुर्माने की सिफारिश की है। निर्माण विभाग ने इस रिपोर्ट पर ठेकेदार को नोटिस जारी किया है। नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने बताया कि  सीएम ग्रिड रोड के निरीक्षण में जिन कमियों की रिपोर्ट मिली है, उस आधार पर ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी और जुर्माना लगाया जा रहा है। उससे पहले सुरक्षा मानकों, बैरिकेडिंग, सीवर चैंबर ढकने के लिए तत्काल कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed