सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   CM Yogi adityanath announces that medical device park will be built in Agra

UP: मेडिकल डिवाइस और फार्मा पार्क बनेंगे, सीएम योगी ने की बड़ी घोषणाएं; प्रदेश के इन जिलों की बदलेगी तस्वीर

संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sat, 07 Mar 2026 07:35 PM IST
विज्ञापन
सार

आगरा दाैरे पर आए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ी घोषणाएं कीं। कहा कि सुपर स्पेशियलिटी सेंटर बनाने की पॉलिसी लेकर सरकार आ रही है। जरूरत वाले जनपद में निजी संस्थाएं मेडिकल कॉलेज बनवाती हैं, तो सरकार मदद करेगी। 

CM Yogi adityanath announces that medical device park will be built in Agra
आगरा में मंच से बोलते सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने जिले में प्रदेश की कई महत्वाकांक्षी योजनाओं की घोषणा की। उन्होंने कहा कि लोगों को सस्ता इलाज मिले, इसके लिए प्रदेश में ही दवाएं और चिकित्सकीय उपकरण बनेंगे। आगरा में मेडिकल डिवाइस और ललितपुर में फार्मा पार्क बनाने का एलान भी किया। आगरा के सिकंदरा स्थित यथार्थ हॉस्पिटल के लोकार्पण के समय मुख्यमंत्री ने कहा कि यमुना एक्सप्रेसवे के पास 350 एकड़ जमीन चिह्नित की गई है। यह शहर से एक घंटे की दूरी पर है। यहां मेडिकल डिवाइस पार्क बनाया जाएगा। इसके लिए सर्वे समेत अन्य जरूरी कार्य हो चुका है।
Trending Videos


आगरा में ही उपकरण बनने से इनकी लागत कम आएगी और अस्पतालों को भी किफायती दर मशीन और उपकरण मिल सकेंगे। इससे जांच और सर्जरी सस्ती होंगी। दवाएं बाहर से न खरीदनी पड़े, इसके लिए प्रदेश में ही दवाएं बनवाई जाएंगी। इसके लिए ललितपुर में फार्मा पार्क बनाया जा रहा है। इसके लिए 1500 एकड़ जमीन भी तय कर ली है। वहां दवाओं का निर्माण होगा। इससे सस्ती दवाएं मिल सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश के मुख्यमंत्री ने किसी राजनीतिक दल का नाम लिए बिना पिछली सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पहले की सरकार वन डिस्ट्रिक्ट-वन माफिया योजना चलाती थी। अब वन डिस्ट्रिक्ट- वन मेडिकल कॉलेज बन रहे हैं। हमारी प्राथमिकता लोगों की भलाई है। सीएम ने कहा कि वर्ष 2017 तक प्रदेश में महज 17 मेडिकल कॉलेज थे, जो अब 81 हो गए हैं। रायबरेली और गोरखपुर में तो एम्स भी चल रहे हैं। अटल सरकार ने दो से बढ़ाकर छह एम्स किए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बीते 11 साल की सरकार में इनकी संख्या 23 हो गई है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि हाईवे, मेट्रो, रेलवे की नई लाइन और तकनीकी युक्त नए कोच बन रहे हैं। वंदे भारत, नमो भारत समेत कई आधुनिक ट्रेनें संचालित हो रही हैं। आईआईटी, आईएएम, एनआईटी, ट्रिपल आईटी बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहले इलाज कराने में परिवार कर्ज में डूब जाता था। अब आयुष्मान कार्ड योजना से लोगों को निशुल्क इलाज मिल रहा है।

 

प्रदेश में भी 5.60 करोड़ लोगों को गोल्डन कार्ड जारी किए गए हैं, जल्द इनकी संख्या 10 करोड़ पहुंचने वाली है। बजट में अनुदेशक, आशा, शिक्षामित्र समेत 10 लाख लोगों को भी योजना में शामिल किया गया है। 1300 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री राहत कोष से लोगों को उपलब्ध कराए गए हैं। हर जिले में निशुल्क डायलिसिस, सीटी स्कैन हो रहा है। एसजीपीजीआई, आईआईटी कानपुर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस हैं। उन्होंने कहा कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में एंसेफलाइटिस से बीते 40 साल में 50 हजार मौतें हुईं। हमारी सरकार ने इसे पूरी तरह से समाप्त कर दिया। डेंगू, कालाजार, मलेरिया, चिकनगुनिया को समाप्त करने की दिशा में भारत सरकार के साथ साझा कार्यक्रम चलाया जा रहा है।

पीपीपी मॉडल पर बनेंगे सुपर स्पेशियलिटी सेंटर
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की अपनी सीमाएं हैं। स्वास्थ्य सेवाओं को और बढ़ाने के लिए पीपीपी मॉडल की दरकार है। इसके लिए सुपर स्पेशियलिटी सेंटर बनाने की पॉलिसी लेकर सरकार आ रही है। जरूरत वाले जनपद में निजी संस्थाएं मेडिकल कॉलेज बनवाती हैं तो सरकार मदद करेगी। यथार्थ ग्रुप से भी मेडिकल कॉलेज खोलने का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि इसमें सरकार मदद करेगी। इससे मेडिकल शिक्षा-स्वास्थ्य का स्तर बढ़ेगा।

ये भी पढ़ें-भयानक हादसा: तेज रफ्तार मैक्स ने ऑटो में मारी टक्कर, बेटे के सामने मां की तड़प-तड़पकर माैत; चालक घायल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed