फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   CM Yogi’s Possible Fatehabad Visit Preparations On for Nishad Raj Jayanti and Atal Park Foundation

UP: निषाद राज जयंती और अटल पार्क शिलान्यास की तैयारी हुई तेज, पांच अप्रैल को आ सकते हैं CM योगी; प्रशासन सतर्क

Wed, 25 Mar 2026 09:55 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Wed, 25 Mar 2026 09:55 AM IST
सार

आगरा फतेहाबाद में 5 अप्रैल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभावित दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट हो गया है और तैयारियां तेज कर दी गई हैं। निषाद राज जयंती शोभायात्रा और अटल पार्क शिलान्यास कार्यक्रम को लेकर अधिकारियों ने स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था परखी है।

विज्ञापन
CM Yogi’s Possible Fatehabad Visit Preparations On for Nishad Raj Jayanti and Atal Park Foundation
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 5 अप्रैल को संभावित फतेहाबाद दौरे को लेकर प्रशासनिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। महाराज निषाद राज गुहा जयंती की भव्य शोभायात्रा और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा के शिलान्यास कार्यक्रमों को देखते हुए मंगलवार को उच्चाधिकारियों ने क्षेत्र का सघन निरीक्षण किया।
विज्ञापन


क्षेत्रीय विधायक छोटेलाल वर्मा ने मुख्यमंत्री को इस कार्यक्रम के लिए विशेष निमंत्रण भेंट किया है। प्रस्तावित दौरे में दो मुख्य आकर्षण होंगे। इनमें निषाद राज गुहा जयंती पर 5 अप्रैल को निकलने वाली ऐतिहासिक शोभायात्रा में मुख्यमंत्री की सहभागिता रहेगी।वहीं आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस- वे के किनारे प्रस्तावित अटल पार्क और पूर्व प्रधानमंत्री अटल प्रतिमा शिलान्यास के लिए भूमि पूजन भी करेंगे।
विज्ञापन


 मुख्यमंत्री के सुरक्षा प्रोटोकॉल और कार्यक्रम की भव्यता को ध्यान में रखते हुए एडीएम प्रशासन (आगरा) और डीसीपी पूर्वी ने विधायक छोटेलाल वर्मा के साथ फतेहाबाद में विभिन्न संभावित स्थलों का बारीकी से निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सुरक्षा की दृष्टि से उपयुक्त भूमि और आवागमन के रास्तों का जायजा लिया। शीघ्र ही जिलाधिकारी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी फाइनल लोकेशन का चयन करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक छोटेलाल वर्मा ने बताया हमने मुख्यमंत्री को आमंत्रित किया है। निषाद राज जयंती के साथ-साथ एक्सप्रेस-वे किनारे अटल जी की प्रतिमा का शिलान्यास भी इसी दिन कराने की योजना है। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक फतेहाबाद, राजू ठेकेदार, लाखन सिंह वर्मा, समिति अध्यक्ष महेश वर्मा, रामभरत सिंह, सोनू वर्मा, एदल सिंह और बनवारी लाल वर्मा सहित भारी संख्या में समर्थक और अधिकारी मौजूद रहे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed