फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Conflict escalates between principal and staff at Agra College police complaint filed against watchman

Agra: आगरा कॉलेज में प्राचार्य और कर्मचारियों में बढ़ी रार, चाैकीदार के खिलाफ पुलिस में शिकायत; जांच शुरू

Sun, 09 Aug 2026 08:50 AM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sun, 09 Aug 2026 08:50 AM IST
सार

चाैकीदार पर आरोप है कि वह सुबह करीब 10 से 11 बजे प्राचार्य कक्ष के सामने खड़े होकर कॉलेज विरोधी गतिविधियों और अध्ययन-अध्यापन में व्यवधान डालने वाले कृत्यों में संलिप्त रहते हैं। शिकायत में जितेंद्र पर कुछ अन्य कर्मचारियों के साथ मिलकर कॉलेज विरोधी गतिविधियों को बढ़ावा देने और कर्मचारियों को भड़काने के आरोप भी लगाए गए हैं।
 

विज्ञापन
Conflict escalates between principal and staff at Agra College police complaint filed against watchman
आगरा कॉलेज Agra College - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आगरा कॉलेज में प्राचार्य और कर्मचारियों के बीच विवाद बढ़ गया है। प्राचार्य ने रात्रि चौकीदार पर अभद्रता करने, प्रशासनिक और अध्ययन-अध्यापन कार्य में बाधा डालने के आरोप लगाए हैं। थाना लोहामंडी में तहरीर दी है। पुलिस प्रकरण की जांच कर रही है। दूसरी ओर, एक अन्य कर्मचारी ने प्राचार्य पर अभद्र व्यवहार करने के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन


रात्रि चौकीदार के बीच विवाद थाने तक पहुंच गया है। कॉलेज प्रबंध समिति के प्राचार्य एवं सचिव की ओर से रात्रि चौकीदार जितेंद्र सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए थाना लोहामंडी में तहरीर दी गई है। इसमें प्राचार्य कार्यालय में अभद्रता करने, धमकी देने, कॉलेज विरोधी गतिविधियों में शामिल होने और अध्ययन-अध्यापन व प्रशासनिक कार्यों में बाधा डालने के आरोप लगाए गए हैं।
विज्ञापन


 

प्राचार्य डॉ. सीके गौतम की ओर से दी गई तहरीर में कहा गया है कि जितेंद्र सिंह चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के रूप में कार्यरत हैं और रात्रि चौकीदार की जिम्मेदारी है। आरोप है कि वह सुबह करीब 10 से 11 बजे प्राचार्य कक्ष के सामने खड़े होकर कॉलेज विरोधी गतिविधियों और अध्ययन-अध्यापन में व्यवधान डालने वाले कृत्यों में संलिप्त रहते हैं। शिकायत में जितेंद्र पर कुछ अन्य कर्मचारियों के साथ मिलकर कॉलेज विरोधी गतिविधियों को बढ़ावा देने और कर्मचारियों को भड़काने के आरोप भी लगाए गए हैं।

 

कर्मचारियों ने प्राचार्य पर लगाए आरोप
वहीं कर्मचारी अश्वनी भारद्वाज ने प्राचार्य प्रो. सीके गौतम पर कर्मचारियों से अभद्रता करने का आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि करीब 11 कर्मचारी पिछले 15 वर्षों से कॉलेज में कार्यरत हैं। लैब असिस्टेंट और क्लर्क की भर्ती में पुराने कर्मचारियों को प्राथमिकता देने की मांग के मुद्दे पर उन्होंने हाईकोर्ट की शरण ली थी। हाईकोर्ट के फैसले में पुराने कर्मचारियों को वरीयता देने की बात कही गई है। इसी संबंध में प्राचार्य से मिलने पहुंचे थे, जहां उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया।

आगरा कॉलेज के प्राचार्य ने एक कर्मचारी के विरुद्ध तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के आधार पर पुलिस प्राथमिकी दर्ज करके कार्रवाई करेगी। -गौरव कुमार, एसीपी, लोहामंडी

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed