{"_id":"6a5b13401cdd6904d80f014f","slug":"construction-work-intensifies-in-first-corridor-in-agra-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra Metro: पहले काॅरिडोर का निर्माण तेज, गुरु का ताल-सिकंदरा स्टेशन के बने पिलर; जानें कब से दाैड़ेगी मेट्रो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra Metro: पहले काॅरिडोर का निर्माण तेज, गुरु का ताल-सिकंदरा स्टेशन के बने पिलर; जानें कब से दाैड़ेगी मेट्रो
Sat, 18 Jul 2026 11:23 AM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Sat, 18 Jul 2026 11:23 AM IST
सार
आगरा में मेट्रो ने पहले काॅरिडोर का निर्माण कार्य तेज कर दिया है। काॅरिडोर पर अंतिम तीन स्टेशन एलिवेटेड हैं। इनमें से दो के लिए पिलर बन चुके हैं। दिसंबर से मेट्रो का संचालन होने की संभावना है।
विज्ञापन
आगरा मेट्रो का तेजी से चल रहा कार्य।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) ने गुरु का ताल और सिकंदरा स्टेशन का निर्माण कार्य तेज कर दिया है। इसके लिए पिलर बन गए हैं। अक्तूबर में स्टेशन बन जाएंगे और नवंबर में ट्रायल शुरू होंगे। दिसंबर में कॉरिडोर पूरा हो जाएगा। ताज का कार्य किया जा रहा है।
यूपीएमआरसी के उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि पहला कॉरिडोर ताज पूर्वी से सिकंदरा तक बन रहा है। इसकी दूरी करीब 13 किमी है। इसमें 14 स्टेशन हैं। अंतिम तीन स्टेशन एलिवेटेड है। आईएसबीटी तक ट्रैक बन गया है। इसके बाद गुरु का ताल और सिकंदरा स्टेशन बनाए जा रहे हैं। इसका कार्य तेज कर दिया गया है। तीन महीने में ये तैयार हो जाएंगे। नवंबर में इसके ट्रायल शुरू हो जाएंगे और दिसंबर में सिकंदरा तक मेट्रो ट्रेन चलने लगेगी। इससे लोग ताज पूर्वी से सिकंदरा तक मेट्रो में सफर कर सकेंगे।
फ्लाईओवर से लंगड़े की चौकी तक हटाई बैरिकेडिंग
यूपीएमआरसी ने हाईवे से बैरिकेडिंग हटाना शुरू कर दी है। सुल्तानगंज पुलिया के फ्लाईओवर से लंगड़े की चौकी तक एक ओर से बैरिकेडिंग हटा दी है। यहां टूटी सड़क को बनाया जा रहा है। यूपीएमआरसी के उप महाप्रबंधक ने बताया कि एमजी रोड, माल रोड के बाद हाईवे से भी बैरिकेडिंग हटा रहे हैं। टूटी सड़क बनाई जा रही है।