{"_id":"69b9674aa0f1d3d3ca07cf62","slug":"crackdown-on-lpg-cylinder-black-marketing-in-agra-17-cylinders-recovered-from-illegal-refilling-center-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा में गैस कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई: अवैध रिफिलिंग सेंटर का भंडाफोड़, 17 सिलिंडर बरामद; भाग गया आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में गैस कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई: अवैध रिफिलिंग सेंटर का भंडाफोड़, 17 सिलिंडर बरामद; भाग गया आरोपी
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Tue, 17 Mar 2026 08:08 PM IST
विज्ञापन
सार
आगरा में मंगलवार को गैस कालाबाजारी का भंडाफोड़ हुआ। टीम ने सेंट्रल आगरा पब्लिक स्कूल के सामने वाली गली के आखिरी मकान पर औचक छापा मारा। यहां से सिलिंडर बरामद किए।
टीम ने गैस सिलिंडर पकड़े।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
ताजनगरी में घरेलू गैस सिलिंडर की कालाबाजारी का खेल थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को जिला पूर्ति विभाग की टीम ने नगला रामबल क्षेत्र में एक घर पर छापा मारकर अवैध रिफिलिंग सेंटर का भंडाफोड़ किया। यहां घरेलू सिलिंडरों से गैस चोरी कर व्यावसायिक सिलेंडरों में भरी जा रही थी। टीम ने मौके से 17 सिलिंडर और रिफिलिंग उपकरण बरामद किए हैं।
केले के पेड़ की आड़ में चल रहा था काला कारोबार
मंगलवार दोपहर करीब एक बजे जिला पूर्ति अधिकारी आनंद कुमार को मुखबिर से सूचना मिली कि कृष्णा विहार कॉलोनी नगला रामबल में अवैध गैस रिफिलिंग और भंडारण का काम धड़ल्ले से चल रहा है। डीएसओ के निर्देश पर पूर्ति निरीक्षक सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। टीम ने सेंट्रल आगरा पब्लिक स्कूल के सामने वाली गली के आखिरी मकान पर औचक छापा मारा। यहां बाहरी अहाते में लगे केले के पेड़ों के पीछे छिपाकर रखे गए 06 व्यावसायिक सिलेंडर (4 खाली, 2 भरे) और 11 घरेलू सिलेंडर (7 भरे, 4 खाली) बरामद हुए। मौके से दो डबल साइड रिफलर (बांसुरी) और एक पोर्टेबल इलेक्ट्रॉनिक कांटा भी मिला।
भीड़ का फायदा उठाकर आरोपी टीटू भागा
कार्रवाई के दौरान मौके पर टीटू चौहान नामक व्यक्ति मिला। जब टीम ने उससे सिलेंडरों के भंडारण और रिफिलिंग के संबंध में वैध दस्तावेज मांगे, तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। इसी बीच मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई, जिसका फायदा उठाकर आरोपी टीटू चौहान टीम को चकमा देकर फरार हो गया।
होगे विधिक कार्रवाई
गैस का अवैध भंडारण और रिफिलिंग करना ''द्रवित पेट्रोलियम गैस (प्रदाय एवं वितरण का विनियमन) आदेश 2000'' का उल्लंघन है। यह आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत दंडनीय अपराध है। आरोपी के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई जा रही है। -सुनील कुमार सिंह, पूर्ति निरीक्षक
थापर गैस सर्विस की सुपुर्दगी में दिए सिलिंडर
विभाग ने बरामद किए गए सभी 17 सिलिंडरों और उपकरणों को जब्त कर मैसर्स थापर गैस सर्विस के प्रतिनिधि सुशील अग्निहोत्री की सुपुर्दगी में दे दिया है। जांच टीम में क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी रानू रस्तोगी, पूर्ति निरीक्षक अजय कुमार सिंह, सुमन सारस्वत, सुनील कुमार सिंह और लिपिक राजीव तिवारी मुख्य रूप से शामिल रहे। विभाग का कहना है कि शहर में इस तरह के अवैध केंद्रों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
Trending Videos