फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cracks Detected in Taj Museum Roof ASI Begins Immediate Repair Work

Agra: ताज संग्रहालय की छत में आई दरार, एएसआई ने शुरू की मरम्मत

Wed, 24 Dec 2025 09:38 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 24 Dec 2025 09:38 AM IST
सार

ताज संग्रहालय की छत के पत्थर में दरारें मिलीं, जिसके बाद एएसआई ने मरम्मत कार्य शुरू करा दिया है। 

विज्ञापन
Cracks Detected in Taj Museum Roof ASI Begins Immediate Repair Work
ताज संग्रहालय - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

विश्व धरोहर ताजमहल के परिसर में मौजूद ताज संग्रहालय की छत के पत्थर में दरारें पाईं गईं। नियमित निरीक्षण में दरारें दिखने पर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने तुरंत मरम्मत कार्य शुरू करा दिया।
विज्ञापन


एएसआई के वरिष्ठ संरक्षण सहायक प्रिंस वाजपेयी ने बताया कि ताजमहल परिसर में चल रहे संरक्षण कार्यों के तहत हर हिस्से की बारीकी से जांच की जा रही है। इसी क्रम में संग्रहालय की छत के तीन पत्थरों में दरारें नजर आईं। विशेषज्ञों की जांच में सामने आया कि ये दरारें नमी, मौसम के असर और समय के साथ पत्थरों की कमजोर होती संरचना के कारण बनी हैं। यदि इन्हें नजरअंदाज किया जाता तो आगे चलकर छत की मजबूती पर असर पड़ सकता था। 
विज्ञापन


एएसआई ने प्रभावित हिस्से को अस्थायी रूप से बैरिकेड करके बंद कर दिया है। ताज संग्रहालय का शेष भाग पर्यटकों के लिए सामान्य रूप से खुला हुआ है। मरम्मत कार्य पर पांच लाख रुपये की लागत आएगी। तीनों पत्थरों को बदला जाएगा। यह काम तीन दिन में पूरा कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed