{"_id":"69c78753ed8bac96ac088f50","slug":"cruelty-to-a-15-year-old-girl-during-returning-after-seeing-the-fair-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 वर्षीय किशोरी से दरिंदगी: मेले देखकर आ रही थी घर, गांव के ही युवकों ने बारी-बारी से लूटी आबरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 वर्षीय किशोरी से दरिंदगी: मेले देखकर आ रही थी घर, गांव के ही युवकों ने बारी-बारी से लूटी आबरू
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Sat, 28 Mar 2026 01:16 PM IST
विज्ञापन
सार
एटा के जलेसर थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय किशोरी के साथ मेले से लौटते समय गांव के युवक और उसके साथियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मेडिकल जांच के लिए भेजा है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
छात्रा सांकेतिक
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
एटा के जलेसर थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मेला देखने गई 15 वर्षीय किशोरी के साथ गांव के ही एक युवक और उसके दो अज्ञात साथियों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
क्या है पूरा मामला?
पीड़िता ने थाना जलेसर में दी गई तहरीर में बताया कि उनकी 15 वर्षीय पुत्री नेहा (नाम परिवर्तित) शुक्रवार, 27 मार्च की शाम करीब 7 बजे अपनी सहेलियों के साथ ऊंचा गांव में मेला देखने गई थी। रात करीब 9 बजे गांव की अन्य लड़कियां तो वापस लौट आईं, लेकिन नेहा घर नहीं पहुंची। परेशान परिजनों ने जब उसकी सहेलियों से पूछताछ की, तो पता चला कि वह घर जाने की बात कहकर मेले से पहले ही निकल गई थी।
जब मां ने नेहा के मोबाइल पर संपर्क किया, तो उसने रोते हुए बताया कि गांव का ही सूरज पुत्र विनोद कुमार उसे बहला-फूसलाकर बछेपुरा बम्बा (नहर) के पास ले गया। वहां सूरज के दो अन्य दोस्त पहले से मौजूद थे। पीड़िता का आरोप है कि वहां उन तीनों ने उसके साथ गलत काम किया। पीड़िता ने यह भी खुलासा किया कि कुछ दिन पहले भी सूरज ने उसके साथ दुष्कर्म किया था।
पुलिस की कार्रवाई
शनिवार को पीड़िता की मां उसे लेकर थाने पहुंची और लिखित शिकायत दर्ज कराई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी संजय राघव ने बताया तहरीर प्राप्त हुई है। मामले में सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। किशोरी का मेडिकल कराया जा रहा है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
Trending Videos