फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   cyber criminal using a SIM card in your name Find out this way from home

UP: आपके नाम पर साइबर अपराधी तो नहीं चला रहे SIM कार्ड, घर बैठे ऐसे पता लगाएं

Tue, 19 Aug 2025 01:46 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 19 Aug 2025 01:46 PM IST
सार

साइबर अपराधियों द्वारा जिन मोबाइल नंबर का ठगी के लिए प्रयोग किया जाता है, वो नंबर किसी और की आईडी पर दर्ज होते हैं। कहीं आपकी आईडी का प्रयोग कर साइबर अपराधियों ने मोबाइल नंबर तो नहीं ले रखा है, इसे जानने का बेहद ही आसान तरीका है। आइये जानते हैं...

विज्ञापन
cyber criminal using a SIM card in your name Find out this way from home
डीसीपी सिटी सोनम कुमार - फोटो : अमर उजाला न्यूज नेटवर्क

विस्तार

साइबर अपराधी रोज नए-नए तरीकों से लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। ये जिस तरह से ठगी करते हैं, इन तक पहुंचना आसान नहीं होता है। इसकी मुख्य वजह ये भी है कि जिस नंबर से ये अपराधी कॉल करते हैं, वो किसी और की आईडी पर रजिस्टर्ड होता है। ये आईडी किसी की भी हो सकती है। यदि आप को पता करना है कि कहीं आपकी आईडी पर कोई और सिम कार्ड तो नहीं चला रहा है, तो इसे पता करने का बेहद आसान तरीका है। 

विज्ञापन

डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि यदि आप जानना चाहते हैं कि आपके नाम पर कितने सिम एक्टिव हैं तो इसके लिए आपको सबसे पहले http://tafcop.sancharsaathi.gov.in/ पर जाना होगा। इसके बाद 10 अंकों का मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड डालना होगा। इसके बाद आपको मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा। ओटीपी डालने के बाद लॉगिन करना होगा और उसके बाद पूरी लिस्ट सामने आ जाएगी। आपके नाम पर जितने सिम कार्ड एक्टिव होंगे वे सभी नंबर आपके सामने आ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यदि इस पोर्टल में आपको कोई ऐसा नंबर दिख रहा है जो कि आपके नाम पर है लेकिन आप इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं तो आप नंबर को लेकर शिकायत कर सकते हैं। इसके बाद  उस नंबर को ब्लॉक कर दिया जाएगा। ऐसा करके आप किसी तरह के संभावित फ्रॉड या स्कैम से बच सकते हैं। नहीं तो किसी दिन आप भी किसी मामले में फंस सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed