सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cyber Criminals Defraud Woman of six Lakhs Under the Pretext of Religious Rituals

UP: 'घर में सुख-शांति आएगी', साइबर शातिरों ने दिया ऐसा झांसा, महिला ने पूजा-पाठ के नाम पर गंवा दिए 6.13 लाख

संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Wed, 29 Apr 2026 09:30 PM IST
विज्ञापन
सार

साइबर अपराधी बातों में फंसाकर महिला से रकम लेते रहे। महिला ने अपने और पति के खातों के अलावा परिचितों और रिश्तेदारों से कई बार में 6.13 लाख रुपये ऑनलाइन दे दिए। लाभ नहीं होने पर आरोपी और रकम मांगने लगे। इस पर उन्हें ठगी का अहसास हुआ। 

Cyber Criminals Defraud Woman of six Lakhs Under the Pretext of Religious Rituals
cyber crime cyber fraud - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार

आगरा के दयालबाग क्षेत्र में रहने वाली महिला ने फेसबुक पर अर्जुन शास्त्री नाम की आईडी की पोस्ट देखकर संपर्क किया। साइबर अपराधियों ने पूजा -पाठ करवाने पर घर में सुख-शांति लाने का दावा किया। बातों में फंसाकर कई बार में 6.13 लाख रुपये ले लिए। कोई फायदा नहीं होने पर धोखाधड़ी का अहसास हुआ। इसके बाद पीड़ित ने साइबर क्राइम थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
Trending Videos


मूल रूप से घटिया आजम खां निवासी अमरजीत अरोड़ा वर्तमान में गुरु जी भाई निवास, सरलाबाग में रहती हैं। उन्होंने बताया कि फेसबुक पर भरत नाम के व्यक्ति की आईडी देखी। उसमें अर्जुन शास्त्री का फोटो लगे विज्ञापन पर क्लिक कर दिया। मिले नंबर से संपर्क करने पर दावा किया गया कि उनसे पूजा करवाने से घर में सुख-शांति आ जाएगी। इसमें थोड़ा खर्च होगा पर काम नहीं होने पर दोगुनी रकम वापस की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने विश्वास कर 20 जनवरी 2026 को पहली बार 751 रुपये ऑनलाइन भेजे। इसके बाद आरोपी बातों में फंसाकर रकम लेते रहे। उन्होंने अपने और पति के खातों के अलावा परिचितों और रिश्तेदारों से कई बार में 6.13 लाख रुपये ऑनलाइन दे दिए। लाभ नहीं होने पर आरोपी और रकम मांगने लगे। ठगी का अहसास होने पर उन्होंने साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत की। इसके बाद थाना साइबर क्राइम को जानकारी दी। डीसीपी साइबर क्राइम आदित्य कुमार ने बताया कि शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों के बारे में पता किया जा रहा है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed