पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   DBRAU Withholds Results of 100 Colleges Imposes 50,000 Penalty for Not Uploading Practical Marks

UP: 100 कॉलेजों पर विश्वविद्यालय का बड़ा एक्शन! रिजल्ट रोका, 50-50 हजार का जुर्माना; दीक्षांत से भी बाहर

Tue, 30 Jun 2026 12:49 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 30 Jun 2026 12:49 PM IST
सार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने प्रायोगिक परीक्षा के अंक अपलोड नहीं करने वाले 100 से अधिक कॉलेजों के परिणाम रोक दिए हैं। इन संस्थानों पर 50-50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा और उनकी रिपोर्ट राजभवन को भी भेजी जाएगी।

विज्ञापन
DBRAU Withholds Results of 100 Colleges Imposes 50,000 Penalty for Not Uploading Practical Marks
आगरा विश्वविद्यालय - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में प्रायोगिक परीक्षाओं के अंक अपलोड नहीं करने वाले कॉलेजों पर कार्रवाई की गई है। इन कॉलेजों के परिणाम भी रुक गए हैं। इन पर 50-50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। इनकी रिपोर्ट राजभवन भी भेजी जा रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: ये हैं आगरा के टॉप टैक्सपेयर, भामाशाह जयंती पर हुआ सम्मान; व्यापार से बनाई पहचान
विज्ञापन



राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत स्नातक द्वितीय, चतुर्थ, षष्ठम सेमेस्टर और परास्नातक द्वितीय, चतुर्थ सेमेस्टर अप्रैल-मई 2026 के प्रायोगिक परीक्षाओं के अंक विश्वविद्यालय की लॉग-इन आईडी पर ऑनलाइन अपलोड करने थे। इन कॉलेजों को 28 जून तक का मौका था। 500 कॉलेजों में से अभी 100 से अधिक कॉलेजों ने प्रायोगिक परीक्षाओं के अंक अपलोड नहीं किए हैं। इन कॉलेजों पर अब 50-50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगेगा। अधूरे अंक देने पर इनका परिणाम भी नहीं जारी हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: चार महीने के लिए खर्च किए 75 लाख रुपये, पोइया पर बनाया जो पांटून पुल; इसलिए हटाया जाएगा


परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि प्रायोगिक अंक जमा करने के लिए कई बार तिथि भी बढ़ाई, लेकिन अभी तक 100 से अधिक कॉलेजों ने अंक जमा नहीं किए हैं। अधूरे अंक होने के कारण परिणाम जारी नहीं हो सकता है। ऐसे में इन कॉलेजों के छात्र-छात्राएं दीक्षांत समारोह में भी शामिल नहीं हो पाएंगे। इन सभी पर जुर्माना लगेगा। इन कॉलेजों की एजेंसी से सूची बनाने के लिए कहा है।

ये भी पढ़ें -  100वां साल: जानें कौन थे आगरा विश्वविद्यालय के पहले कुलपति, ये है इतिहास, उपलब्धियों और बदलावों का सफर


डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय सेल्फ फाइनेंस कॉलेज एसोसिएशन के अध्यक्ष चौधरी कृपाल सिंह ने बताया कि हमने अपने एसोसिएशन के व्हाट्स एप ग्रुप पर अंक जल्द प्रेषित करने के लिए निर्देशित किया था। विश्वविद्यालय प्रशासन से इन कॉलेजों की सूची भी मांग रहे हैं।

ये भी पढ़ें -  आगरा विश्वविद्यालय का शताब्दी वर्ष: डाक टिकट में सहेजा जाएगा शताब्दी वर्ष का सफर, RBI ढाल रहा खास सिक्का
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed