सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   DEI research scholar commits suicide after ordering Celphos tablets online.

UP: डीईआई की पीएचडी छात्रा ने कर ली आत्महत्या, ऑनलाइन मंगाई सल्फास की गोलियां; सत्संगी है पूरा परिवार

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: आगरा ब्यूरो Updated Mon, 15 Jun 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
सार

आगरा में दयालबाग शिक्षण संस्थान की 30 वर्षीय शोध छात्रा नम्रता गुप्ता ने सल्फास की गोलियां खाकर आत्महत्या कर ली। जांच में सामने आया कि गोलियां ऑनलाइन मंगवाई गई थीं, जबकि पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

DEI research scholar commits suicide after ordering Celphos tablets online.
आत्महत्या। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

आगरा के थाना न्यू आगरा के अदनबाग में दयालबाग शिक्षण संस्थान की शोध छात्रा ने शुक्रवार को विषाक्त पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या कर ली। घटना से परिवार में मातम छा गया। पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि सल्फास की गोलियां ऑनलाइन मंगवाई गई थी। पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।


वैशाली एन्क्लेव, दयालबाग निवासी नम्रता गुप्ता (30) दयालबाग शिक्षण संस्थान से शोध कर रही थीं। वर्ष 2024 में उनकी शादी विकास कुमार के साथ हुई थी। पति कोचिंग चलाते हैं। वह भी पीएचडी कर रहे हैं। उनका छह महीने का बच्चा भी है। नम्रता का मायका अदनबाग में है। परिवार दयालबाग सत्संग सभा से जुड़ा है। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि शुक्रवार रात पुलिस को सूचना मिली कि एक महिला को एसएन मेडिकल कालेज इमरजेंसी लाया गया था। उनकी मृत्यु हो गई है। इस पर थाना न्यू आगरा पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शनिवार को पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बारे में परिजन से पूछताछ की गई। उन्होंने बताया कि घर में किसी तरह का विवाद नहीं था। दोपहर में नम्रता मायके गई थीं। शाम को सल्फास की गोलियां खा लीं। उन्होंने पति को फोन भी किया। बताया कि गोलियां खा ली हैं। यह सुनकर पति घबरा गए। वह कोचिंग में थे। ससुरालियों को बताया। पत्नी को एसएन मेडिकल कालेज इमरजेंसी लेकर आए, जहां उनकी रात में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


गेहूं की बोरियों में रखने की कही थी बात
डीसीपी सिटी ने बताया कि महिला ने आत्महत्या की है। इसकी वजह नहीं पता चल सकी है। परिजन से पूछताछ की गई। वह कुछ भी नहीं बता सके हैं। पूछताछ में सामने आया कि नम्रता ने सल्फास की गोलियां आनलाइन मंगवाई थीं। डिलीवरी देने आए युवक को देखकर परिजन को पता चला था। उन्होंने कहा था कि गेहूं की बोरियों में गोलियां रखनी हैं। इस पर परिजन ने चार पत्ते फेंक दिए थे। हालांकि नम्रता ने दो छिपा दिए थे। आशंका है कि इन्हीं पत्तों से गोलियां निकालकर खा लीं। मोबाइल को भी खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed