सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Teen Missing from Agra Found Safe in Gurugram After Leaving Home Over Father's Scolding

UP: पापा से नाराज हो गया 17 वर्षीय छात्र, घर छोड़कर पहुंचा गुरुग्राम;  फोन कर बोला-वापस आना चाहता हूं

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Mon, 15 Jun 2026 09:01 AM IST
विज्ञापन
सार

मथुरा से लौटते समय लापता हुआ बिचपुरी का 17 वर्षीय राहुल गुरुग्राम बस स्टैंड पर सकुशल मिल गया। पढ़ाई को लेकर पिता की डांट से नाराज होकर वह घर छोड़ गया था, लेकिन बाद में दोस्त को फोन कर वापस लौटने की इच्छा जताई।
 

Teen Missing from Agra Found Safe in Gurugram After Leaving Home Over Father's Scolding
सांकेतिक - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार

मथुरा से घर लौटते समय लापता हुआ 17 वर्षीय राहुल पुलिस को गुरुग्राम में मिल गया। वह पिता के डांटने पर नाराज होकर खुद ही चला गया था। उसके मिलने पर परिजन ने राहत की सांस ली है।


थाना जगदीशपुरा क्षेत्र के कस्बा बिचपुरी निवासी हाकिम सिंह का बेटा राहुल शुक्रवार को मथुरा से घर लौटते समय लापता हो गया था। राहुल ने इसी वर्ष हाईस्कूल की परीक्षा उत्तीर्ण की है। उसके लापता होने पर पिता ने सिकंदरा थाना क्षेत्र की रुनकता पुलिस चौकी में तहरीर दी थी। इसके बाद पुलिस और परिजन उसकी तलाश में जुट गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार शाम करीब पांच बजे राहुल ने अपने मित्र आशीष जाटव (निवासी नानपुर, थाना किरावली) को फोन किया। बातचीत के दौरान उसने घर लौटने की इच्छा जताई। कहा कि पिता उससे नाराज न हों। सूचना मिलने पर राहुल के मित्र के साथ उसके मामा हरेंद्र सिंह चाहर, पिता हाकिम सिंह और सिकंदरा पुलिस की टीम गुरुग्राम गई। रात करीब ढाई बजे गुरुग्राम बस स्टैंड पर राहुल मिल गया। रविवार सुबह छह बजे उसे आगरा लाया गया। मामा ने बताया कि राहुल पढ़ाई के लिए पिता की डांट-फटकार से नाराज था। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि छात्र मिल गया है। वह डांटने पर चला गया था।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed