{"_id":"6a2f77c169b6a66fa3091312","slug":"rajnath-singh-s-praise-for-manju-bhadauria-fuels-speculation-over-fatehabad-s-2027-political-equation-2026-06-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: राजनाथ के मंच पर छाईं मंजू भदौरिया, ससुर हैं पूर्व विधायक और खुद जिला पंचायत अध्यक्ष; 2027 का है ये प्लान!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: राजनाथ के मंच पर छाईं मंजू भदौरिया, ससुर हैं पूर्व विधायक और खुद जिला पंचायत अध्यक्ष; 2027 का है ये प्लान!
प्रखर दीक्षित, अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Mon, 15 Jun 2026 09:25 AM IST
विज्ञापन
सार
शमशाबाद में आयोजित कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया की सार्वजनिक रूप से सराहना की। इसके बाद फतेहाबाद विधानसभा सीट पर 2027 के चुनाव और परिवार की अगली पीढ़ी की राजनीतिक भूमिका को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
मंजू भदौरिया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
शमशाबाद कस्बे में लगी महाराणा प्रताप की मूर्ति के अनावरण के बाद आयोजित रैली में यूं तो रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विपक्ष से लेकर पाकिस्तान तक पर कई निशाने साधे, लेकिन 38 मिनट के संबोधन के दौरान अकेले जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया की तारीफ कर वह 2027 के फतेहाबाद सीट के विधानसभा चुनाव का गणित बिगाड़ गए। संबोधन की शुरुआत करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि पहली बार सुनने के बाद कह सकता हूं कि परमात्मा ने जन्म से ही उनके अंदर अपनी बात लोगों के सामने प्रस्तुत करने की क्षमता दी है।
इसके बाद राजनाथ ने कई और मुद्दों को रखा। हालांकि केंद्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, सांसद राजकुमार चाहर और प्रभारी मंत्री भूपेंद्र चौधरी जैसे कद्दावर नेताओं के सामने कार्यक्रम आयोजक व पूर्व विधायक डॉ. राजेंद्र सिंह की बहू और जिला पंचायत अध्यक्ष बन सियासी मैदान में पहली बार उतरने वालीं डॉ. मंजू की भाषण शैली की तारीफ कर उन्होंने 2027 के विधानसभा चुनाव में फिर से परिवार को लेकर चर्चाओं को और बल दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
दरअसल, कार्यक्रम के ऐलान के साथ ही जिले के सियासी हलकों में इस बात को लेकर चर्चा हो रही थी कि डॉ. राजेंद्र सिंह फिर विधानसभा चुनाव में उतर सकते हैं। हालांकि रैली के दौरान जिस तरह डॉ. मंजू ने पूरी कमान संभाली, उससे विधानसभा चुनाव में परिवार के सक्रिय होने के साथ ही परिवार की सियासी कमान भी परिवार की अगली पीढ़ी को मिलने की चर्चा तेज हो गई। कुशल नेता जैसे बर्ताव, राजनाथ के आशीर्वाद और ससुर डॉ. राजेंद्र सिंह के सियासी प्रबंधन देख मौजूदा विधायक छोटे लाल वर्मा से लेकर टिकट के चाहने वालों की धड़कनें बढ़ना तय माना जा रहा है।