सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Huge Stock of Not For Sale Medicines Found in Warehouse FIR Filed Against Trader

दवा बाजार में छापा: गोदाम से बरामद हुईं सैंपल की दवाएं, नकली होने की आशंका; जांच के लिए भेजे गए 12 नमूने

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Mon, 15 Jun 2026 10:27 AM IST
विज्ञापन
सार

आगरा के फव्वारा बाजार में औषधि विभाग की छापेमारी के दौरान एक गोदाम से बड़ी मात्रा में ‘नॉट फॉर सेल’ लिखी फिजिशियन सैंपल दवाएं बरामद हुईं। दवाओं के नकली होने की आशंका के बीच 12 नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं और कारोबारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।

Huge Stock of Not For Sale Medicines Found in Warehouse FIR Filed Against Trader
दवा बाजार में छापा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

आगरा के फव्वारा बाजार में नकली और सैंपल की दवाओं के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। औषधि विभाग की कार्रवाई में एक गोदाम में भारी मात्रा में फिजिशियन सैंपल (नाॅट फाॅर सेल) लिखी दवाएं मिली हैं। इन दवाओं को बिना लाइसेंस के रखा गया था। इनके नकली होने की भी आशंका है। इस पर टीम ने दवा विक्रेता पर कोतवाली थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। 12 सैंपल भी लिए गए हैं। पुलिस जल्द ही कारोबारी को गिरफ्तार कर सकती है।




 

कोतवाली थाने में प्राथमिकी औषधि निरीक्षक नवनीत कुमार ने दर्ज कराई है। इसमें अमिता विहार, कमला नगर निवासी सुमित गुप्ता को नामजद किया है। उन्होंने बताया कि नकली दवाओं के अवैध भंडारण की शिकायत पर मुख्यालय की ओर से टीमों का गठन किया गया है। 12 जून को फव्वारा स्थित बोहरे राम गोपाल मार्केट के द्वितीय तल पर स्थित गोदाम में अवैध रूप से फिजिशियन सैंपल और नकली दवाओं के भंडारण की जानकारी मिली थी। इस पर बुलंदशहर, उन्नाव, गाैतमबुद्धनगर, रामपुर और संभल के औषधि निरीक्षक जांच के लिए पहुंचे थे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्रवाई से पूरे मार्केट में अफरातफरी मच गई। टीम गोदाम पर पहुंची तो वहां पर शटर आधा बंद था। दुकान सुमित गुप्ता किराए पर चला रहे थे। टीम के पहुंचने से पहले वह भाग गए। बाद में फोन पर बुलाने पर भी नहीं आए। इस पर दुकान मालिक जगदीश राठी की सहमति के बाद 13 जून को दुकान की तलाशी ली गई। दुकान में फिजिशियन सैंपल की नाॅट फाॅर सेल की दवाएं मिलीं। इनमें रेट को छिपाया गया था। इस पर काला मार्क कर दिया गया था। गोदाम में दवाओं के स्टोरेज की कोई व्यवस्था नहीं थी। एक्सपायर्ड दवाएं भी मिलीं।

 
विज्ञापन

यह दवाएं चिकित्सक निशुल्क वितरित करते हैं। यह फर्म के प्रोडक्ट के प्रमोशन के लिए होती हैं। बिना किसी औषधि लाइसेंस के दवाओं का भंडारण किया गया था। फिजिशियन सैंपल की दवाओं को बाजार में बेचा नहीं जा सकता है। इसके बावजूद यह गोदाम में लाई गई थीं। टीम ने आशंका जाहिर की है कि दवाएं नकली हो सकती हैं। इनसे धन लाभ लिया जा रहा था। इनमें से 12 के नमूने जांच के लिए भेजे जाएंगे। 13 बोरों में दवाओं को सील किया गया। गोदाम पर भी सील लगा दी गई।

 

सुमित के गोदाम में मिली दवाएं
फ्लैक्सबेज जेल - नसों की ताकत बढ़ाने और दर्द कम करने के लिए
मेगा सीवी - एंटीबायोटिक
पेरिनाॅर्म इंजेक्शन - उल्टी संबंधी
फोराकोर्ट 200- अस्थमा इन्हेलर
मैक्सीफ्लो 125- दमा और सांस रोग के लिए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed