{"_id":"6a2f8e1292abbd615b00926e","slug":"father-kills-19-year-old-daughter-critically-injures-wife-in-firozabad-arrested-2026-06-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: 19 वर्षीय बेटी की बांक से काटकर हत्या, पत्नी भी कर दी लहूलुहान; पिता ने इसलिए रंग लिए खून से हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 19 वर्षीय बेटी की बांक से काटकर हत्या, पत्नी भी कर दी लहूलुहान; पिता ने इसलिए रंग लिए खून से हाथ
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: Dhirendra Singh
Updated Mon, 15 Jun 2026 11:00 AM IST
विज्ञापन
सार
फिरोजाबाद के बसई मोहम्मदपुर क्षेत्र में एक पिता ने 19 वर्षीय बेटी की धारदार हथियार से हत्या कर दी। बीच-बचाव करने आई पत्नी पर भी हमला किया गया, जिन्हें गंभीर हालत में आगरा रेफर किया गया है।
घायल महिला और पुलिस अधिकारी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
फिरोजाबाद के थाना बसई मोहम्मदपुर क्षेत्र की नीलकंठ कॉलोनी में रविवार रात दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। यहां एक पिता ने गुस्से में अपनी 19 साल की बेटी और बीच-बचाव करने आई पत्नी पर बांक से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। बेटी की तड़प-तड़प कर मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर दौड़ी पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। पत्नी आगरा रेफर की गई है।
नीलकंठ कॉलोनी निवासी राकेश राठौर अपनी बेटी मुस्कान (19) से पिछले कुछ दिनों से बेहद नाराज चल रहा था। रविवार रात इसी बात को लेकर घर में विवाद शुरू हुआ। गुस्साए राकेश ने अचानक घर में रखी बांक उठाई और अपनी बेटी मुस्कान पर जानलेवा प्रहार कर दिए। अपनी बेटी को लहूलुहान देख मां पुष्पा देवी (48) उसे बचाने के लिए बीच में आई, तो बेरहम राकेश ने उन पर भी कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ कई वार कर दिए। कुल्हाड़ी के गहरे घाव लगने से मुस्कान ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि पुष्पा देवी लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
घर के भीतर से आ रही चीख-पुकार सुनकर आसपास के पड़ोसी मौके की तरफ दौड़े। अंदर का खौफनाक मंजर देखकर लोगों के होश उड़ गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना थाना बसई मोहम्मदपुर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्ण स्वरूप पाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने आनन-फानन में गंभीर रूप से घायल पुष्पा देवी को ट्रामा सेंटर भिजवाया, जहां उनकी नाजुक हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद तुरंत आगरा हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।
परिवार की प्रतिष्ठा धूमिल करने का आरोप लगाता था पिता
प्रभारी निरीक्षक कृष्ण स्वरूप पाल ने बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया है कि मृतका मुस्कान कुछ दिन पहले घर से कहीं चली गई थी। इस घटना के बाद से ही पिता राकेश राठौर अत्यधिक गुस्से में था। वह बेटी पर परिवार की सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने का आरोप लगाता था। इसी खुन्नस के चलते उसने रविवार शाम को इस आत्मघाती कदम को अंजाम दे डाला।

आरोपी पिता गिरफ्तार, पुलिस जांच में जुटी
मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्चाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। एसपी ग्रामीण अनुज चौधरी ने बताया कि घटना के तुरंत बाद पुलिस टीमों ने घेराबंदी करते हुए हत्यारोपी पिता राकेश राठौर को हिरासत में ले लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने मृतका मुस्कान के शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए देर रात ही मोर्चरी भेज दिया।