{"_id":"6a2f8a2d8c4c57b77a001cb4","slug":"probe-into-saints-is-an-insult-to-sanatan-akhilesh-yadav-targets-up-government-in-agra-2026-06-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में एसआईटी पर सवाल, अखिलेश ने योगी सरकार को घेरा; जानें सपा मुखिया ने क्या कहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में एसआईटी पर सवाल, अखिलेश ने योगी सरकार को घेरा; जानें सपा मुखिया ने क्या कहा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Mon, 15 Jun 2026 10:44 AM IST
विज्ञापन
सार
आगरा में विजन इंडिया कार्यक्रम के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राम मंदिर चढ़ावा मामले में संतों की जांच को सनातन का अपमान बताया। उन्होंने 2027 के चुनाव, प्रदेश सरकार के कामकाज और आगरा के विकास को लेकर भी कई बड़े राजनीतिक बयान दिए।
अखिलेश यादव
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
श्रीराम मंदिर के चढ़ावे में चोरी के मामले की योगी सरकार के एसआईटी जांच के आदेश पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आगरा में सवाल उठाए। रविवार को आईटीसी होटल में विजन इंडिया कार्यक्रम के बाद पूर्व सीएम ने कहा कि श्रीराम मंदिर के चढ़ावे में चोरी के बाद अब अफसर साधु-संतों की जांच करेंगे। यह सनातन का अपमान है। वहां कैमरे और लाइट बंद कर दो। जो लेकर गया है वह प्रभु श्रीराम के सामने अपने आप चढ़ावा वापस कर जाएगा। भगवान भी माफ कर देंगे।
प्रदेश में जल्द चुनाव के सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि जो सरकार प्रधानी का चुनाव नहीं करा पा रही है, वह जल्द विधानसभा चुनाव क्या कराएगी। सपा लोकसभा चुनाव में भाजपा को हरा चुकी है। चुनाव कभी भी हों, हम अपनी रणनीति नहीं बताने वाले। 2027 के चुनाव में सत्ताधारी बेईमानी पर उतरेंगे, लेकिन महंगाई से आम लोग परेशान हैं। ऐसे में इनका कोई समीकरण काम नहीं आएगा। संविधान बचाने के लिए बहुजन समाज की मदद से चुनाव में उतरेंगे। बंगाल में दीदी को हराया गया है लेकिन यूपी में हालात अलग हैं। यहां जनता हराने को तैयार बैठी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
वह बड़े नेता, मिला सूक्ष्म विभाग
आगरा के प्रभारी और एमएसएमई मंत्री भूपेंद्र चौधरी पर अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए कहा कि वह इतने बड़े नेता थे लेकिन मंत्री बनने पर विभाग कौन सा मिला...सूक्ष्म। वह भी तब, जब विभाग के पास कोई बजट नहीं है। उनकी तरह अन्य मंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री लैपटॉप चलाना नहीं जानते। ऐसे में युवा उन्हें हटाएं, वरना प्रदेश पिछड़ जाएगा।

सैफई की तरह एसएन बनेगा एम्स
सपा अध्यक्ष ने आगरा मंडल के विकास का खाका भी खींचा। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि सैफई की तरह आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज को एम्स बनाएंगे। यूपी की सबसे बड़ी आलू बेल्ट आगरा में आलू प्रोसेसिंग यूनिट लगाने के साथ इससे वोदका और वाइन बनाई जाएगी। सरकार बनने पर आगरा के पेठा उद्योग को मैकडोनाल्ड और पिज्जा हट के समान पहचान दिलाएंगे। आगरा में 400 से ज्यादा स्कूल और 10 स्वास्थ्य केंद्र बंद होने पर सवाल उठाते हुए अखिलेश ने कहा कि सरकार बनने पर आईटीआई और पॉलीटेक्निक संस्थानों को एआई के नए केंद्र के रूप में विकसित करेंगे।