सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Amid raids on pharmaceutical firms, one businessman commits suicide, another dies of a heart attack.

UP: दवा फर्मों पर छापा पड़ते ही दो कोरोबारियों की मौत, एक ने की आत्महत्या, दूसरे की हार्ट अटैक से चली गई जान

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: आगरा ब्यूरो Updated Mon, 15 Jun 2026 09:13 AM IST
विज्ञापन
सार

आगरा में दवा कारोबारियों की फर्मों पर चल रही छापेमारी के बीच दो व्यापारियों की मौत से बाजार में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। हालांकि पुलिस और परिजनों ने छापों से मौत का संबंध होने की पुष्टि नहीं की है।
 

Amid raids on pharmaceutical firms, one businessman commits suicide, another dies of a heart attack.
दवा फर्मों पर छापा पड़ते ही दो कोरोबारियों की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

आगरा में दवा कारोबारियों की फर्मों पर औषधि विभाग के छापे की कार्रवाई चल रही है। इसी बीच शनिवार रात और रविवार सुबह दो दवा कारोबारियों की माैत से बाजार में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। व्यापारियों ने दोनों की माैत को फर्मों पर छापे से जोड़ दिया। हालांकि, परिजन ने छापे की वजह से मौत की बात से इन्कार किया है।

 

 

व्यापारी पोस्टमार्टम हाउस भी पहुंच गए। एक कारोबारी ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या की थी। उनके शव का पोस्टमार्टम पुलिस ने कराया है। दूसरे की हार्ट अटैक से मौत होना बताया गया। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि रविवार सुबह सूचना मिली कि नालंदा एन्क्लेव, पश्चिमपुरी निवासी प्रेम जैसवानी की मृत्यु हो गई है। परिजन उन्हें इमरजेंसी लेकर पहुंचे। सिकंदरा थाना प्रभारी को भेजा गया।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि प्रेम जैसवानी की फव्वारा बाजार में रिचा मेडिकल स्टोर के नाम से दवा की दुकान है। वह छह महीने से अवसाद में थे। दरवाजा न खुलने पर जब कुंडी तोड़ी गई तो वह कमरे में बेड पर पड़े हुए थे। एसएन इमरजेंसी में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। जांच में पता चला कि कारोबारी ने कमरे में एक पुड़िया में रखा विषाक्त पदार्थ खाया है। पोस्टमार्टम में विसरा रखा गया है।

 
विज्ञापन

उधर, मारुति एस्टेट निवासी कमल कुमार (55) सूरी मार्केट में लवकुश मेडिकल स्टोर चलाते थे। परिजन ने बताया कि उन्हें 3 दिन पहले हृदय संबंधी दिक्कत हुई थी। इस पर उन्हें चिकित्सक के पास ले गए। तब से दवाएं चल रही थीं। शनिवार रात दो बजे हालत बिगड़ गई। उन्हें अस्पताल ले गए, जहां उनकी मौत हो गई। रविवार को परिजन ने अंतिम संस्कार कर दिया। डीसीपी सिटी ने बताया कि दवा कारोबारियों के छापे से तनाव में आने की वजह से मौत की बात सोशल मीडिया पर वायरल की गई थी। मगर इस तरह की पुष्टि नहीं हुई है।

 

आगरा में दवा कारोबारियों की फर्मों पर चल रही छापेमारी के बीच दो व्यापारियों की मौत से बाजार में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। हालांकि पुलिस और परिजनों ने छापों से मौत का संबंध होने की पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed