सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   FIR Filed After Tempo Driver Allegedly Breaks Cantonment Barrier in Front of MLA

UP: ओवरलोड टेंपो ने तोड़ दिया छावनी परिषद का बैरियर, विधायक ने थाने पहुंचकर दर्ज कराई रिपोर्ट

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Mon, 15 Jun 2026 08:38 AM IST
विज्ञापन
सार

आगरा के सदर क्षेत्र में एक टेंपो चालक पर छावनी परिषद के बैरियर को क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगा है। विधायक डॉ. जीएस धर्मेश की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

FIR Filed After Tempo Driver Allegedly Breaks Cantonment Barrier in Front of MLA
FIR Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

आगरा के सदर स्थित आरएमओ कार्यालय के पास एक टेंपो चालक ने छावनी परिषद के एक गर्डर में टक्कर मार दी। रास्ते से गुजर रहे विधायक डाॅ. जीएस धर्मेश ने पुलिस से शिकायत की। प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।


छावनी विधायक ने बताया कि वह 12 जून की रात 10:45 बजे कार्यक्रम में शामिल होकर लाैट रहे थे। तभी ग्वालियर मार्ग पर स्थित आरएमओ कार्यालय के पास ओवरलोड टेंपो का चालक छावनी परिषद की ओर से लगाए गए बैरियर की गर्डर को निकालने लगा। उन्होंने मना किया लेकिन वह नहीं माना। उसने जानबूझकर टेंपो से गर्डर में टक्कर मार दी। बैरियर क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना पर पुलिस आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


चालक दिलशाद और उसके साथी शाहिद ने सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया था। इस पर उन्होंने थाना सदर में तहरीर दी। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ साक्ष्य संकलन कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


कई जगह लगाए हैं बैरियर और गर्डर
छावनी परिषद ने सदर के कई क्षेत्र में भारी वाहनों के आवागमन को रोकने के लिए बैरियर लगा रखे हैं। इनमें शहजादी मंडी, नंद टाॅकीज और आरएमओ ऑफिस के पास गर्डर लगे हैं। मगर बड़े वाहनों के चालक गर्डर के बीच से निकलने का प्रयास करते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed