{"_id":"615d19a28ebc3e6295529827","slug":"dengue-and-viral-fever-in-agra-divison-death-of-five-in-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Agra News: जान ले रहा बुखार: आगरा में बुखार से पांच बच्चों की मौत, मंडल में 12 ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: जान ले रहा बुखार: आगरा में बुखार से पांच बच्चों की मौत, मंडल में 12 ने तोड़ा दम
Wed, 06 Oct 2021 05:03 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 06 Oct 2021 05:03 PM IST
विज्ञापन
आगरा वायरल फीवर: बुखार से हुई बच्चों की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रज क्षेत्र के जिलों में बुखार और डेंगू से मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है मंगलवार को 12 और लोगों ने दम तोड़ दिया आगरा में बुखार से पांच बच्चों की मौत हो गई इसके अलावा एटा में तीन कासगंज में दो फिरोजाबाद और मैनपुरी में एक-एक व्यक्ति की बुखार से मौत हुई है। बाह के मुड़िया पूरा गांव निवासी विनोद की बेटी को सात दिन से बुखार आ रहा था हालत बिगड़ने पर परिजन इलाज के लिए आगरा लेकर आए जहां रविवार को उसकी मौत हो गई। उमा की मां गौरी की बहन नित्या और चचेरी बहन अंजली का आगरा के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। उमा के चाचा सोनू, सत्यम की हालत बिगड़ने पर उसे सीएचसी पर भर्ती कराया है।
आगरा: बुखार से हुई बच्चों की मौत
- फोटो : अमर उजाला
दूसरी ओर जैतपुर के नगला इमली गांव में विक्की की बेटी शिवानी को आठ दिन से बुखार आ रहा था। परिजन पहले जैतपुर उसके बाद इटावा और सैफई ले गए, हालत में सुधार न होने पर मंगलवार को आगरा में इलाज के लिए ले जाते समय उसकी सांसें थम गईं। परिजनों के मुताबिक चिकित्सकों ने डेंगू बताया था। गांव में 50 से ज्यादा लोग बुखार की चपेट पर हैं।
ये भी पढ़ें:
आजादी का अमृत महोत्सव: आगरा की विमलेश नए मकान में मनाएंगी दीवाली, पीएम मोदी ने की बात
ये भी पढ़ें:
आजादी का अमृत महोत्सव: आगरा की विमलेश नए मकान में मनाएंगी दीवाली, पीएम मोदी ने की बात
आगरा: एसएन के डेंगू वार्ड में मरीज
- फोटो : अमर उजाला
पिनाहट के गंगा रामपुरा निवासी बीपी सिंह की तीन माह की पुत्री लक्ष्मी को चार दिन से बुखार आ रहा था। मंगलवार को शाम करीब चार बजे घर पर ही बच्ची की मौत हो गई। पिनाहट में अब तक बुखार से 26 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
एसएन के डेंगू वार्ड में भर्ती मरीज
- फोटो : अमर उजाला
खंदौली के पास मोहनसराय निवासी नितिन को कई दिन से बुखार आ रहा था, उसका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा था। सोमवार की रात अचानक नितिन की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
आगरा के अस्पताल में भर्ती बुखार का मरीज
- फोटो : अमर उजाला
गांव में अभी भी 24 से ज्यादा लोग बीमार
ग्रामीणों ने बताया कि गांव में अभी भी 24 से ज्यादा लोग बीमार हैं। स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ उपेंद्र कुमार ने बताया कि गांव में सोमवार मंगलवार दो दिन कैंप लगाया गया है। आगरा के टेढ़ी बगिया देवी नगर में दीपक पिछले चार-पांच दिनों से बुखार से परेशान थी, स्थानीय अस्पताल में भर्ती थी। परिजनों ने बताया कि मंगलवार की सुबह बच्ची की मौत हो गई। मां यशोदा और छोटा भाई अच्छे भी बुखार से पीड़ित है और अस्पताल में भर्ती है। यशोदा के प्लेटलेट्स काफी गिर गए हैं क्षेत्र के लोगों का कहना है कि जलभराव होने से वहां मच्छरों की समस्या है।
आगरा: सपा राष्ट्रीय महासचिव सहित 31 नामजद और सौ अज्ञात पर दर्ज हुआ मुकदमा, प्रदर्शन में हुआ था लाठीचार्ज