{"_id":"69d21c4d98b4c6107f028c6e","slug":"devotee-falls-ill-due-to-overcrowding-at-banke-bihari-temple-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांकेबिहारी मंदिर: भीड़ के बीच श्रद्धालु की बिगड़ी तबीयत, बेहोश होकर गिरा; मुंह से खून निकलता देख मची अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांकेबिहारी मंदिर: भीड़ के बीच श्रद्धालु की बिगड़ी तबीयत, बेहोश होकर गिरा; मुंह से खून निकलता देख मची अफरातफरी
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Sun, 05 Apr 2026 01:54 PM IST
विज्ञापन
सार
वृंदावन के बांकेबिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। भीड़ के दबाव के चलते एक श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ गई। वह बेहोश होकर गिर पड़ा। श्रद्धालु को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बांकेबिहारी मंदिर पर बिगड़ी श्रद्धालु की तबीयत।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
वृंदावन के श्रीबांकेबिहारी मंदिर मार्ग पर दर्शन के लिए उमड़ी भारी भीड़ के बीच एक श्रद्धालु की अचानक तबीयत बिगड़ गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार भीड़ के दबाव और घुटन के कारण श्रद्धालु सड़क पर बेहोश होकर गिर पड़ा। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उसे संभाला और पानी पिलाकर होश में लाने की कोशिश की। इसी दौरान श्रद्धालु के मुंह से खून भी निकलने लगा, जिससे मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलने पर उसे तुरंत उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर उसकी हालत की जांच कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि इन दिनों वृंदावन स्थित मंदिर में दर्शन के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं, जिससे मंदिर परिसर और आसपास के बाजारों में काफी भीड़ देखी जा रही है। भीड़ के चलते कई बार श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना भी करना पड़ रहा है।
Trending Videos
सूचना मिलने पर उसे तुरंत उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर उसकी हालत की जांच कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि इन दिनों वृंदावन स्थित मंदिर में दर्शन के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं, जिससे मंदिर परिसर और आसपास के बाजारों में काफी भीड़ देखी जा रही है। भीड़ के चलते कई बार श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना भी करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन