सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Do not send children in these school vehicles RTO issues safety warning to parents

UP: आरटीओ ने जारी की लिस्ट, इन नंबरों के वाहन से स्कूल न भेजें बच्चे; परिवहन एप पर तुरंत चेक कर लें

अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 20 Mar 2026 09:02 AM IST
विज्ञापन
सार

फिटनेस और जरूरी प्रपत्र समाप्त होने पर परिवहन विभाग ने कई स्कूली वाहनों को असुरक्षित घोषित करते हुए अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों को इन वाहनों से स्कूल न भेजें। आरटीओ ने चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन करने पर विद्यालय प्रबंधन के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई और मान्यता निरस्त करने की संस्तुति की जाएगी।

Do not send children in these school vehicles RTO issues safety warning to parents
आगरा आरटीओ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जिले में संचालित कुछ स्कूली वाहनों की फिटनेस वैधता एवं प्रपत्र समाप्त होने पर संभागीय परिवहन अधिकारी ने चेतावनी देते हुए ऐसे सभी वाहनों की सूची जारी कर दी गई है। संभागीय परिवहन विभाग ने ऐसे वाहनों से छात्रों का परिवहन सुरक्षित नहीं माना है।
Trending Videos


संभागीय परिवहन अधिकारी अखिलेश कुमार सिंह बताया कि अभिभावकों से अनुरोध किया गया है कि वे बच्चों को इन वाहनों से स्कूल न भेजें। वाहन की भौतिक व तकनीकी स्थिति की नियमित जांच करें, जैसे फर्श ठीक है कि नहीं। खिड़कियों पर जाली या रॅाड की जांच अवश्य करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही एम परिवहन एप के माध्यम से वाहन प्रपत्रों की वैधता की पुष्टि करने के बाद ही बच्चों को भेजें। उन्होंने वाहन स्वामियों और विद्यालय प्रबंधन को निर्देश दिए हैं कि जब तक वाहन पूरी तरह मानकों पर खरे न उतरें, बच्चों को न ले जाएं। उल्लंघन पर विद्यालय प्रबंधन के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए आपराधिक धारा में प्राथमिकी दर्ज कराकर मान्यता निरस्तीकरण की संस्तुति कर दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed