{"_id":"6a7bf8c4ec8670042d058bd5","slug":"doctor-loses-8-30-lakh-in-new-cyber-scam-after-installing-fake-bank-apk-2026-08-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सावधान: बैंक का मैसेज भी खतरनाक, एक क्लिक से खाता हो जाएगा खाली; डॉक्टर से एकदम नए तरीके से हुई साइबर ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावधान: बैंक का मैसेज भी खतरनाक, एक क्लिक से खाता हो जाएगा खाली; डॉक्टर से एकदम नए तरीके से हुई साइबर ठगी
Wed, 12 Aug 2026 10:08 AM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Wed, 12 Aug 2026 10:08 AM IST
सार
उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में एक डॉक्टर से साइबर ठगों ने नए तरीके से साइबर ठगी की। उनके खाते से 8.30 लाख रुपये उड़ा दिए। जानें क्या हुआ...
विज्ञापन
महिला चिकित्सक सांकेतिक
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साइबर ठगों ने यूनियन बैंक के नाम से एपीके फाइल भेजकर ताजनगरी की चिकित्सक के खाते से 8.30 लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ताज नगरी फेज-1 निवासी डॉ. श्रद्धा मिश्रा ने पुलिस को बताया कि 20 नवंबर 2025 को उनके मोबाइल नंबर पर अज्ञात नंबर से यूनियन बैंक के नाम से एपीके फाइल भेजी गई। उनका खाता भी इसी बैंक में था। बैंक का संदेश समझकर फाइल फोन में इंस्टॉल कर ली। इसके बाद उनके बैंक खाते से चार बार में कुल 8.30 लाख रुपये निकाल लिए गए। खाते से रकम निकलने की जानकारी होने पर पीड़िता ने थाने के सहयोग से साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस उपायुक्त साइबर क्राइम आदित्य कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑनलाइन निवेश के नाम पर धोखाधड़ी
आगरा में ऑनलाइन निवेश के नाम पर धनौली निवासी दिलीप कुमार से 8.38 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर दी गई। पीड़ित ने साइबर क्राइम थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़ित दिलीप के अनुसार सोशल मीडिया पर विज्ञापन देख उसने एक वेबसाइट वैप डॉट कर्ली इंडिया ग्रुप डॉट कॉम पर संपर्क किया। आरोपियों ने व्हाट्सएप नंबरों से बात और चैटिंग की। नौ मार्च को एक खाते में पांच लाख रुपये जमा कराए गए।
आगरा में ऑनलाइन निवेश के नाम पर धनौली निवासी दिलीप कुमार से 8.38 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर दी गई। पीड़ित ने साइबर क्राइम थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़ित दिलीप के अनुसार सोशल मीडिया पर विज्ञापन देख उसने एक वेबसाइट वैप डॉट कर्ली इंडिया ग्रुप डॉट कॉम पर संपर्क किया। आरोपियों ने व्हाट्सएप नंबरों से बात और चैटिंग की। नौ मार्च को एक खाते में पांच लाख रुपये जमा कराए गए।
इसके बाद 11 मार्च को दूसरे खाते में 3,38,765 रुपये ट्रांसफर कराए। दिलीप का आरोप है कि निवेश के नाम पर रकम लेने के बाद जब रकम निकालनी चाही तो आरोपियों ने बहाना बनाकर और रकम जमा कराने को कहा। तब समझ में आया कि उसके साथ ठगी की गई है। मामले में उसने 1930 पर शिकायत दर्ज कराई और थाना साइबर क्राइम को तहरीर दी। डीसीपी साइबर क्राइम आदित्य कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन