फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Don’t Stay Silent Against Harassment Stalking or Online Abuse Agra Police Urges Schoolgirls

UP: छेड़छाड़ हो या पीछा करे, चुप न रहें, छात्राओं से बोली पुलिस- शिकायत करो, कार्रवाई हम करेंगे

Fri, 31 Jul 2026 10:20 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 31 Jul 2026 10:20 AM IST
सार

आगरा में पुलिस ने छात्राओं को छेड़छाड़, पीछा करने, फोन या मैसेज के जरिए परेशान किए जाने पर चुप न रहने की सलाह दी। महिला थाना एसओ ने कहा कि छात्राएं माता-पिता, शिक्षकों या पुलिस को शिकायत करें, हर संभव मदद दी जाएगी।

विज्ञापन
Don’t Stay Silent Against Harassment Stalking or Online Abuse Agra Police Urges Schoolgirls
पुलिस दोस्त कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोई गलत तरीके से आपको छूता है। स्कूल आते और जाते समय पीछा करता है। मोबाइल पर मैसेज करता है। कॉल कर परेशान करता है तो चुप न रहें। मां-पिता को बताएं। स्कूल में अपनी टीचर को बताएं। इसके बाद भी कोई कुछ नहीं करता है तो पुलिस से शिकायत करें। आपको हर संभव मदद मिलेगी। परेशान करने वाला भी सलाखों के पीछे होगा। यह बात बृहस्पतिवार को महिला थाना में एसओ संगीता सोलंकी ने कही। वह अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित दोस्त पुलिस कार्यक्रम में मुरारी लाल खत्री गर्ल्स इंटर कॉलेज बाग मुजफ्फर खां की छात्राओं को संबोधित कर रही थीं।
विज्ञापन


उन्होंने छात्राओं को सोशल मीडिया के बारे बताते हुए सावधान रहने की सलाह दी। कहा कि इंस्टाग्राम और फेसबुक पर अपनी आईडी बनाते समय निजता का ख्याल रखें। अनजान लोगों से दोस्ती ना करें। अपना मोबाइल नंबर और ओटीपी किसी से शेयर नहीं करें। आपसे दोस्ती करके कोई गलत हरकत कर सकता है। फोटो और वीडियो का भी गलत इस्तेमाल कर सकता है। साइबर ठगी का शिकार हो सकती हैं। इसलिए सावधान रहने की जरूरत है। व्हाट्स एप पर टू स्टेप वेरिफिकेशन जरूर अपनाएं। कार्यक्रम में छात्राओं ने भी सवाल किए। इस दौरान कॉलेज की शिक्षिकाएं कीर्ति सिंह, नीलम सिंह और प्रज्ञा भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: यूपी के स्कूल का ऐसा हाल, खुले आसमान के नीचे बैठकर पढ़ने को मजबूर हैं नौनिहाल; हैरान कर देगी ये तस्वीर
विज्ञापन
विज्ञापन



1090 पर करें कॉल
महिला थाने की एसआई हिमांशी चौधरी ने बताया कि प्रत्येक थाने में महिला हेल्प डेस्क बनी हुई हैं। इन पर महिला पुलिसकर्मी तैनात रहती हैं। किसी तरह की समस्या होने पर हेल्प डेस्क पर संपर्क कर सकती हैं। घर बैठे भी पुलिस से शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 पर शिकायत करें। आपकी शिकायत पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। बच्चों से संबंधित किसी तरह के उत्पीड़न की शिकायत के लिए 1098 पर कॉल कर सकते हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed